Anant Singh Update: दुलारचंद हत्याकांड में 141 दिनों बाद जेल से रिहा हुए बाहुबली अनंत सिंह बड़हिया स्थित त्रिपुरा सुंदरी मंदिर शक्ति धाम में पूजा किया। अनंत सिंह मंदिर के गेट पर पहुंचे तो समर्थकों ने जूता खोला, फिर उन्होंने मंदिर में प्रवेश किया। इसके लिए सुबह वे पटना से निकले, इस दौरान जगह-जगह उनका समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया।

200 गाड़ियों का काफिला
मोकामा विधायक अनंत सिंह के साथ 200 गाड़ियों का काफिला चल रहा है। अथमलगोला में समर्थकों ने अनंत सिंह को शेर-ए-बिहार कहा। अनंत सिंह ने अपने पैतृक गांव नदवां पहुंचकर कुलदेवी की पूजा भी की। इस दौरान मंदिर के पुजारी ने कहा कि एक भोले बाबा का मंदिर बनवा दीजिए। इस पर अनंत सिंह ने कहा कि बनवा देंगे।
100 बार गाड़ी से उतरे
आगे बढ़ने पर पंडारक में अनंत सिंह का जोरदार स्वागत किया गया। समर्थकों ने JCB से अनंत सिंह पर फूल बरसाए। उसके बाद बाहुबली मोकामा पहुंचे, जहां समर्थकों ने ढोल-नगाड़े के साथ जोरदार स्वागत किया। फिर उन्होंने परशुराम मंदिर में आरती की। मोकामा बाजार में अनंत सिंह पैदल सूरजभान सिंह के पेट्रोल पंप तक गए, इस दौरान समर्थक नारेबाजी करते नजर आए। इस दौरान बाहुबली अनंत सिंह ने कहा कि पटना से यहां आने में 100 बार गाड़ी से उतर चुका हूं।

Anant Singh Update: बेटा संभालेंगा कमान?
जब अनंत सिंह पटना से रवाना हो रहे थे, तो उन्होंने मीडिया से बात की और अपने पहले के बयान को दोहराया कि अब वह खुद चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने जनता को संकेत दिया कि अब उनका बेटा आगे उनकी राजनीतिक विरासत को संभालेगा। उन्होंने कहा, ‘अगर मेरा बेटा चुनावी मैदान का दौरा करता है और लोगों की मदद करता है, तो वो चुनाव लड़ेगा।
