Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • बाहुबली अनंत सिंह ने मोकामा से किया नामांकन, सवा लाख गुलाब जामुन बनवाएं, कई दिग्गजों ने भी दाखिल किए पर्चे
  • Top Story
  • देश-विदेश

बाहुबली अनंत सिंह ने मोकामा से किया नामांकन, सवा लाख गुलाब जामुन बनवाएं, कई दिग्गजों ने भी दाखिल किए पर्चे

himani Shrotiya October 14, 2025

Anant Singh nomination: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए नामांकन प्रक्रिया जोर पकड़ चुकी है। राज्यभर में उम्मीदवारों के नामांकन को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। आज यानी 14 अक्टूबर 2025 को बिहार की राजनीति में बड़ा नाम माने जाने वाले बाहुबली नेता अनंत सिंह ने मोकामा सीट से नामांकन दाखिल किया। इसी के साथ राज्य के कई अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी उम्मीदवारों ने अपने पर्चे जमा किए।

अनंत सिंह ने मोकामा से किया नामांकन
अनंत सिंह ने मोकामा से किया नामांकन

अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन

मोकामा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे पूर्व विधायक अनंत सिंह ने आज जोरदार शक्ति प्रदर्शन के बीच नामांकन किया। वे सफेद रंग की थार गाड़ी में सवार होकर नामांकन स्थल पहुंचे। उनके काफिले में हजारों की संख्या में समर्थक शामिल रहे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nation Mirror (@nationmirror)

नामांकन से पहले अनंत सिंह ने अपने समर्थकों के लिए विशाल भोज का आयोजन किया। बताया जा रहा है कि उन्होंने करीब 25 हजार समर्थकों को खाना खिलाया, जिसके लिए विशेष रूप से सवा लाख गुलाब जामुन तैयार करवाए गए थे। यह आयोजन मोकामा क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

अनंत सिंह की लोकप्रियता और उनके अंदाज़ को देखते हुए नामांकन का यह दिन किसी मेले से कम नहीं रहा। समर्थकों ने जगह-जगह आतिशबाज़ी की और नारों के साथ “भाई अनंत सिंह जिंदाबाद” के नारे लगाए।

सवा लाख गुलाब जामुन बनवाएं
सवा लाख गुलाब जामुन बनवाएं

Anant Singh nomination: जदयू प्रत्याशियों ने दाखिल किए पर्चे

राज्य के अन्य हिस्सों में भी नामांकन प्रक्रिया तेज रही।
सुपौल विधानसभा सीट से जदयू उम्मीदवार बिजेंद्र यादव ने नामांकन दाखिल किया। वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी नेताओं में गिने जाते हैं और क्षेत्र में मजबूत पकड़ रखते हैं।

इसी तरह वैशाली के महानार विधानसभा क्षेत्र से जदयू के उपेश कुशवाहा ने भी नामांकन किया। वहीं, पिपरा विधानसभा सीट से जदयू के रामविलास कामत ने पर्चा भरा है। इन तीनों सीटों पर जदयू उम्मीदवारों के नामांकन से यह साफ हो गया है कि पार्टी ने अपने पुराने जनाधार वाले चेहरों पर भरोसा जताया है।

जनसुराज पार्टी के डॉ. ए.के. दास ने भरा पर्चा

मुजफ्फरपुर नगर विधानसभा सीट से जनसुराज पार्टी ने अपने प्रत्याशी डॉ. ए.के. दास को मैदान में उतारा है। उन्होंने आज नामांकन दाखिल किया। नामांकन से पहले उन्होंने देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

जनसुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर के करीबी माने जाने वाले डॉ. दास ने कहा कि वे “जनता के विकास और भ्रष्टाचार मुक्त शासन” के मुद्दे पर चुनाव लड़ेंगे।

डॉ. ए.के. दास
डॉ. ए.के. दास

परबत्ता और साहेबपुर कमाल ने भी किया नामांकन

परबत्ता विधानसभा सीट से राजद प्रत्याशी संजीव कुमार सिंह ने नामांकन दाखिल किया। इससे पहले उन्होंने मंदिर जाकर पूजा की और फिर समर्थकों के साथ रैली निकालते हुए नामांकन स्थल पहुंचे।

राजद प्रत्याशी संजीव कुमार सिंह
राजद प्रत्याशी संजीव कुमार सिंह

वहीं, बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल विधानसभा क्षेत्र से RJD उम्मीदवार सदानंद संबुद्ध उर्फ ललन यादव ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया। ललन यादव ने कहा कि “जनता के बीच रहकर विकास के काम करने का संकल्प” उनका प्रमुख मुद्दा है।

वैशाली से सिद्धार्थ पटेल ने दाखिल किया नामांकन

Anant Singh nomination: वैशाली विधानसभा सीट से जदयू उम्मीदवार सिद्धार्थ पटेल उर्फ चुन्नू पटेल ने हाजीपुर अनुमंडल में अपना नामांकन दाखिल किया। उन्होंने समर्थकों के साथ रोड शो किया और जनता से विकास के मुद्दों पर वोट देने की अपील की।

सिद्धार्थ पटेल ने कहा कि “नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने विकास की दिशा पकड़ी है और इस बार जनता एक बार फिर जदयू पर भरोसा जताएगी।”

कल तेजस्वी यादव भरेंगे नामांकन

अब सबकी नज़रें राघोपुर विधानसभा सीट पर हैं, जहां से राजद नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव 15 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करने वाले हैं। राघोपुर को राजद का गढ़ माना जाता है और तेजस्वी यादव यहां से लगातार चुनाव जीतते आए हैं।

उनके नामांकन के दौरान पार्टी बड़ी रैली और रोड शो करने की तैयारी में है। यह कार्यक्रम राजद के चुनाव प्रचार की औपचारिक शुरुआत भी माना जा रहा है।

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: NDA में सीट शेयरिंग के बाद भी खींचतान जारी, कहलगांव और काराकाट सीटें गईं JDU के खाते में, अजय मंडल ने दी इस्तीफे की धमकी
Next: बीजेपी ने जारी की पहली लिस्ट, 71 उम्मीदवारों के नाम हुए घोषित, विधानसभा अध्यक्ष का नाम कटा

Related Stories

IND Vs WI T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!

Hema Gupta March 1, 2026
Nagpur Factory Explosion
  • Top Story
  • देश-विदेश

नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक

himani Shrotiya March 1, 2026
Khamenei death revenge
  • Top Story
  • देश-विदेश

खामेनेई की मौत का ईरान लेगा बदला, बोला – माफी नहीं, एयरइंडिया की उड़ाने की रद्द

himani Shrotiya March 1, 2026
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान 2 मार्च को मंत्रालय स्थित पटेल पार्क में होगा

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव, लोक कलाकारों संग लगाये ठुमके
  • IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!
  • Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!
  • नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक
  • Dead body found in freezer Up: फ्रीजर में मिला 25 वर्षीय युवक का शव!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.