जेल से पहुंचे विधानसभा
दरअसल, विधायक अनंत सिंह जेल से सीधा विधानसभा पहुंचे। शपथ ग्रहण के दौरान विधानसभा परिसर और उसके आसपास कड़ी सुरक्षा रही। भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

Anant Singh Oath: बिना पढ़े ली शपथ
अनंत सिंह सिंह जेल से एंबुलेंस के जरिए विधानसभा आए और शपथ पत्र बिना पढ़े एक ही सांस में विधायक पद की शपथ ली। इसके बाद उन्होंने विधानसभा स्पीकर प्रेम कुमार से मुलाकात की। इसके बाद अनंत सिंह CM नीतीश के पास पहुंचे और उनके पैर छुए। इस दौरान CM नीतीश कुमार ने अनंत सिंह के तिलक के बारे में पूछा। इसके बाद बाहुबली जाकर अपनी सीट पर बैठ गए। करीब 10 मिनट बाद वो विधानसभा से निकले और फिर जेल के लिए निकल गए।

‘मैं न्याय की उम्मीद करता’
Anant Singh Oath: विधानसभा से निकलने के दौरान अनंत सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘मैं न्याय की उम्मीद करता हूं। जांच अभी चल रही है, 100% न्याय मिलने की उम्मीद है। विपक्ष अब बोलने लायक बिल्कुल नहीं है। तेजस्वी यादव को अब किसी और पार्टी से टिकट लेकर चुनाव लड़ना होगा। साथ ही NEET छात्रा रेप-हत्या मामले में अनंत सिंह से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।
