थाना निहाल विहार में एक हत्या की कॉल प्राप्त हुई, वास्तव में यह एक अफ्रीकी मूल की महिला थी जिसकी उम्र 45 वर्ष थी जिसे उसके पति और उसके दोस्तों ने किसी विवाद पर पीठ पीठ कर अधमरा कर दिया था। जब वह लोग उसकी पिटाई कर रहे थे तो वहां कुछ स्थानीय लोगों इकट्ठा हो गया और उन्होंने विरोध किया और पुलिस को कॉल कि। घायल महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां अस्पताल से आज उसे छुट्टी दे दी गई और थाना निहाल विहार में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, आगे की जांच जारी है।
