Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • अमृतसर-सहरसा गरीब रथ में लगी भीषण आग, AC बोगी जलकर खाक; बड़ा हादसा टला
  • Top Story
  • देश-विदेश

अमृतसर-सहरसा गरीब रथ में लगी भीषण आग, AC बोगी जलकर खाक; बड़ा हादसा टला

himani Shrotiya October 18, 2025

Garib Rath train fire: पंजाब के सरहिंद रेलवे स्टेशन के पास शनिवार सुबह बड़ा रेल हादसा होने से टल गया। अमृतसर से बिहार के सहरसा जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12204) में अचानक आग लग गई। शुरुआती जांच में 19 नंबर AC बोगी में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह बताया जा रहा है। हादसे में किसी यात्री की मौत नहीं हुई है, हालांकि अफरा-तफरी में उतरते समय कई यात्री घायल हुए हैं।

सुबह 7 बजे लगी आग

यह घटना सुबह करीब 7 बजे की बताई जा रही है। ट्रेन जैसे ही पंजाब के सरहिंद रेलवे जंक्शन के पास पहुंची, एक बोगी से धुआं उठता देख यात्रियों में हड़कंप मच गया। 19 नंबर AC बोगी में सफर कर रहे एक यात्री ने फौरन ट्रेन की चेन खींच दी, जिसके तुरंत बाद ट्रेन रुक गई।

ट्रेन रुकने के बाद यात्रियों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। कई यात्री अपना सामान छोड़कर ही बोगी से कूदकर नीचे उतर गए। कुछ यात्रियों को हाथ-पैर में चोटें आई हैं जबकि कई महिलाएं और बच्चे काफी देर तक रेल पटरियों के पास रोते-बिलखते नजर आए।

अमृतसर-सहरसा गरीब रथ में लगी भीषण आग
अमृतसर-सहरसा गरीब रथ में लगी भीषण आग

Garib Rath train fire: शॉर्ट सर्किट से लगी आग

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेज थी कि मिनटों में पूरी बोगी को अपनी चपेट में ले लिया। बोगी में वायरिंग से चिंगारी उठते ही लपटें फैल गईं।

क्या हुआ मौके पर?

  • AC बोगी के छत से धुआं निकलते ही हड़कंप मच गया
  • कुछ यात्रियों ने कंबल और पानी से आग बुझाने की कोशिश की, पर असफल रहे
  • कुछ ही देर में बोगी नंबर 19 पूरी तरह जल गई
  • पास वाली बोगी नंबर 18 भी आग की चपेट में आ गई, उसका आधा हिस्सा झुलसा

आग पर काबू पाने में करीब एक घंटा लगा।

लुधियाना के व्यापारी कर रहे थे सफर

जानकारी के अनुसार, इस बोगी में लुधियाना के कई व्यापारी और बिहार के प्रवासी परिवार सफर कर रहे थे। त्यौहारों का समय होने के कारण ट्रेन में भीड़ ज्यादा थी। कई यात्रियों ने बताया कि AC बोगी में पहले से ही बिजली की समस्या थी और रात से ही बदबू आ रही थी, लेकिन इसकी जानकारी टीटीई या रेलवे स्टाफ को नहीं थी।

रेलवे, फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमों ने संभाला मोर्चा

Garib Rath train fire: घटना की गंभीरता देखते हुए तुरंत रेलवे कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। इसके बाद फायर ब्रिगेड, RPF और GRP की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। बचाव कार्य के दौरान सबसे पहले जली हुई बोगी को ट्रेन से अलग किया गया, ताकि आग आगे न बढ़ सके।

रेलवे अधिकारियों ने बताया:

आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

किसी भी यात्री की जान नहीं गई – रेलवे

रेलवे के अंबाला डिवीजन की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि इस हादसे में किसी भी यात्री की जान नहीं गई। हालांकि कुछ लोग घायल हुए हैं, जिन्हें पास के अस्पतालों में प्राथमिक उपचार दिया गया।

अंबाला डिवीजन के DRM भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों के अनुसार, हादसे की जांच के लिए तकनीकी टीम गठित कर दी गई है।

Read More: जोधपुर-जम्मू एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग, यात्रियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

ट्रेन को अंबाला भेजा गया

बचाव कार्य पूरा होने के बाद जली हुई बोगियों को अलग कर ट्रेन को अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के लिए रवाना किया गया। वहां ट्रेन में नई बोगियां जोड़ी जाएंगी, जिसके बाद यात्रियों को आगे के सफर पर भेजा जाएगा। रेलवे ने प्रभावित यात्रियों को सहायता भी उपलब्ध कराई है।

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: CG NEWS : पीएम मोदी बोले-कभी माओवादी गढ़ रहा बस्तर अब खेल, शांति और प्रगति का प्रतीक बन रहा है
Next: लिव-इन की बात माता-पिता को नहीं बताएगी सरकार, UCC में लिव-इन नियमों में बड़ा बदलाव

Related Stories

IND vs WI Super 8
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से

himani Shrotiya March 1, 2026
PM Modi Tamilnadu
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

himani Shrotiya March 1, 2026
IND Vs WI T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!

Hema Gupta March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.