अन्य
'Tu Meri Main Tera..' का ट्रेलर रिलीज, कॉमेडी, प्यार, इमोशन से भारा शानदार ट्रेलर!
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की मोस्टअवेटेड फिल्म 'Tu Meri Main Tera..' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म में प्यार, नोक- झोक और कॉमेडी देकने को मिलेगी। ट्रेलर में 'क्रोएटिया देश' के लोकेशन दिखाई दे रही है, वो लोकेशन काफी खूबसूरत दिखाई दें रही है।
बता दें कि, ट्रेलर के लॉचिंग इवेंट का आयोजन मुंबई में रखा गया। इस दौरान कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे के साथ प्रोड्यूसर करण जौहर भी इस इवेंट में मौजूद रहें।
कैसा है ट्रेलर ?
ट्रेलर में कार्तिक लीड रोल में हैं, उनका नाम इस फिल्म में रिहान है, वहीं अनन्या इस फिल्म में रुमी के किरदार में है, ट्रेलर की शुरुआत में रुमी और रिहान इतेफाक से मिलते है, पहले तो रुमी को रिहान बिल्कुल पसंद नहीं आता लेकिन रुमी जहां जाती है, रिहान वहीं मिल जाता है, फिर दोनों वैकेशन में टकरा जाते है, इत्तेफाक से दोनों को कमरे भी शेयर करने पड़ते है, इसमें कॉमेडी नोक- झोक देखने को मिलती है। फिर दोनों की दोस्ती होती है। ये दोस्ती धीरे - धीरे प्यार में बदल जाती है। दोनों के बीच फिर दूरिया आने लगती रिश्ते में उतार - चढ़ाव देखने को मिलते हैं।दमदार डायलॉग
अनन्या का एक डॉयलॉग बोलती हैं - 'तू जहां हैं मैं वहां नहीं हूं और न ही कभी हो सकती हूं' इसके बाद कार्तिक यानि रिहान रुमी से कहता है कि -'जो मर्द अपनी पसंदीदा औरत के लिए कुर्बानी ना दे, वो मर्द ही नहीं' ये डायलॉग ट्रेलर को और दिलचस्प बना देता है। फिर दोनों के रिश्ते खत्म होते नजर आते है, इमोशन नजर आता है।ट्रेलर के लास्ट में कार्तिक एक डायलॉग बोलते हैं कि- "किस्से, कहानियां, चर्चे, दस्तान अधूरे इश्क के ही होते हैं" सुनकर हर वो आशिक इमोशनल हो जाएगा, जिसने किसी से सच्ची मोहब्बत की हो और वो उसके हिस्से में न आया हो।
View this post on Instagram