अन्य
Shanaya Music Video Trolled: संजय कपूर की बेटी का नया म्यूजिक वीडियो रिलीज, हुईं ट्रोल...
Shanaya Music Video Trolled: बॉलीवुड में इन दिनों नए जनरेशन के किड स्टार लगातार अपना डेब्यू करते नजर आ रहें। पहले अनन्या पांडे, खुशी कपूर, राशा थदानी और सुहाना खान के बाद अब संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर भी बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहीं हैं। हालांकि उनका पहला म्यूजिक वीडियों सामने आया हैं, जिसमें वो मशहूर सिंगर गुरु रंधावा के साथ दिखाई दे रहीं हैं। साथ ही इसमें मोरक्कन-अमेरिकन रैपर फ्रेंच मोंटाना भी हैं।
Read More: Ajaz Khan Rape Case: एजाज खान की अग्रिम जमानत याचिका कोर्ट ने की खारिज…
आपको बता दें कि, इस गाने को शनाया ने अपने इंस्टाग्राम में शेयर किया है, लेकिन कुछ उनकी तारीफ कर रहें है, तो कुछ जमकर ट्रोल कर रहें है। लोगों ने कहा कि- 'डांस भी करना नहीं आता।'
शनाया कपूर ने शेयर की थी वीडियो...
16 मई को शनाया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर अपना म्यूजिक वीडियो शेयर किया। और वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि- 'My heart’s in this track. My first global collab – Vibe is OUT NOW! (मेरा दिल इस ट्रैक में है। मेरा पहला वैश्विक सहयोग - वाइब अब रिलीज हो गया है ) '
View this post on Instagram