राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024: सीएम भजनलाल शर्मा ने की MoUs की समीक्षा
Rising Rajasthan Summit 2024: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हाल ही में अपने निवास पर ‘राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024’ के तहत हुए समझौता ज्ञापनों (MoUs) की प्रगति की समीक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया। यह बैठक 9-11 दिसंबर 2024 को जयपुर के जयपुर एग्जिबिशन कन्वेंशन सेंटर (JECC), सितापुरा में आयोजित समिट के तहत विभिन्न क्षेत्रों में हुए निवेश प्रस्तावों पर केंद्रित थी। इस समिट में नगरीय विकास, पर्यटन, सूचना प्रौद्योगिकी, खान, नागरिक उड्डयन और कृषि जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सवा तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक के MoUs पर हस्ताक्षर किए गए थे। मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर इस बैठक की जानकारी साझा करते हुए निवेश प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।
CM ने दिए निर्देश
बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को MoUs के त्वरित और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निवेश प्रस्तावों को समयबद्ध तरीके से लागू करने और परियोजनाओं में तेजी लाने पर बल दिया। भजनलाल शर्मा ने कहा कि राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट राजस्थान के समग्र विकास और औद्योगिक समृद्धि के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। इस समिट के तहत हुए निवेश प्रस्ताव प्रदेश के विकास को गति प्रदान करेंगे, बशर्ते इनका कार्यान्वयन पारदर्शी और समन्वित तरीके से हो। उन्होंने अधिकारियों से निवेशकों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने और प्रक्रियाओं में किसी भी प्रकार की देरी से बचने के लिए निर्देश दिए।आज मुख्यमंत्री निवास पर ‘राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024’ के अंतर्गत नगरीय विकास, पर्यटन, सूचना प्रौद्योगिकी, खान, नागरिक उड्डयन तथा कृषि क्षेत्रों में संपन्न हुए MoUs के संदर्भ में अधिकारियों के साथ बैठक ली। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों को एमओयू के प्रभावी… pic.twitter.com/qUTolVujEp
— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) June 11, 2025