अन्य
Naseeruddin On Sardarji 3 Controversy: जसवीर और जावेद अख्तर के बाद इस एक्टर ने भी किया दिलजीत का समर्थन!
Naseeruddin On Sardarji 3 Controversy: फिल्म इंडस्डट्री के जाने – माने सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ अपनी फिल्म सरदार जी 3 को लेकर विवादो में घिरे हुए हैं। इस फिल्म में पकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर है, जिसकी वजह से लोग दिलजीत को भी भारत में बैन करने की मांग कर रहें हैं। इस कॉन्ट्रोवर्सी के चलते कई सितारे दिलजीत का सपोर्ट भी कर रहे हैं, अब नसीरुद्दीन भी दिलजीत के सपोर्ट में हैं। उन्होंने कहा कि- "कला को सरहदों से नहीं बांधना चाहिए।"
Read More: Diljit Film Controversy: हानिया आमिर संग काम पर बवाल के बीच दिलजीत ने किया क्रिप्टिक पोस्ट…
इनके पहले जस्वीर जस्सी, जावेद अख्तर, इम्तियाज अली जैसे- कई सेलिब्रिटीज दिलजीत का सपोर्ट कर रहें हैं।
असल में, ये लोग भारत और पाकिस्तान के आम नागरिकों के बीच सीधे रिश्ते खत्म करना चाहते हैं। मेरे अपने कुछ बेहद करीबी रिश्तेदार और प्रिय मित्र पाकिस्तान में रहते हैं, और न कोई मुझे उनसे मिलने से रोक सकता है, न ही उन्हें अपना प्रेम भेजने से।
और जो लोग मुझे 'पाकिस्तान चले जाओ' कहेंगे, उनके लिए मेरा जवाब है — तुम कैलासा चले जाओ।"
"मैं दिलजीत दोसांझ के साथ पूरी मजबूती से खड़ा हूं।" - नसीरुद्दीन
"मैं दिलजीत दोसांझ के साथ पूरी मजबूती से खड़ा हूं। तथाकथित ‘जुमला पार्टी’ का जो विभाग लंबे समय से दिलजीत को निशाना बनाने का मौका ढूंढ रहा था, अब उसे लगता है कि उसे मौका मिल गया है।Naseeruddin On Sardarji 3 Controversy: आगे लिखा कि-
यह बात साफ है कि फिल्म की कास्टिंग का निर्णय दिलजीत का नहीं, बल्कि डायरेक्टर का था। लेकिन क्योंकि दिलजीत एक लोकप्रिय और वैश्विक पहचान रखने वाला कलाकार है, तो सारी उंगलियां उसी की ओर उठ रही हैं। उसने यह भूमिका इसलिए स्वीकार की क्योंकि उसका दिल साफ है — उसमें किसी तरह की दुर्भावना नहीं है।Naseeruddin On Sardarji 3 Controversy: दिलजीत के सपोर्ट में उतरें जावेद अख्तर...
“दिलजीत को अगर पहले से हालात बिगड़ने का अंदाजा होता, तो वो पाकिस्तानी एक्ट्रेस के साथ फिल्म बनाने का फैसला नहीं करते। उन्होंने सरकार और सेंसर बोर्ड से अपील की कि फिल्म को रिलीज की इजाजत दी जाए, लेकिन भविष्य में ऐसी फिल्मों पर रोक लगाई जाए।”“बेचारे को क्या मालूम था कि हालात बिगड़ जाएंगे” – जावेद
एक इंटरव्यू में उनसे दिलजीत दोसांझ के विवाद पर सवाल पूछे जाने पर जावेद अख्तर ने कहा,“ये पिक्चर मालूम नहीं कब बनाई गई। वो क्या करे बेचारा। आगे क्या होगा, वो तो उसे नहीं पता था न। पैसा तो उसने लगाया, इसमें पाकिस्तान का पैसा तो डूबेगा नहीं। पैसा तो हमारे हिंदुस्तानी आदमी का डूब जाएगा। तो क्या फायदा है इससे।”
उन्होंने आगे कहा –
“अगर आज मैंने कोई नियम बनाया, तो उसे आज से 10 साल पहले की बात पर लागू नहीं किया जा सकता। वो प्रैक्टिकल नहीं है। उस गरीब को मालूम होता कि ऐसा होने वाला है, तो वो पागल थोड़ी था जो हानिया आमिर को ले लेता। मेरा ख्याल है कि सरकार और सेंसर बोर्ड को इस मामले को दया से देखना चाहिए। उन्हें कहना चाहिए कि तुम आइंदा मत करना, लेकिन तुमने पहले बना ली थी, तो रिलीज कर लो। पर अब ये दोबारा नहीं होना चाहिए।”