अन्य

KKR vs RR Race of Playoff: कोलकाता की प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा, रियान पराग की शानदार पारी नहीं दिला सकी जीत

KKR vs RR Race of Playoff: IPL 2025 सीजन में बतौर डिफेंडिंग चैंपियन खेलने वाली कोलकाता ने प्लेऑफ की उम्मीदों को ज़िंदा रखा है। KKR ने राजस्थान के सामने 206 रन का बड़ा टोटल बनाया। इसके जवाब में राजस्थान के बल्लेबाज ईडन गार्डन्स की पिच पर टिक नहीं पाए। लेकिन उनके कैप्टन रियान पराग ने 95 रनों की पारी खेली।

1 रन से छुटा मैच

डेथ ओवर में एक गेंद पर शुभम दुबे 3 रन नहीं बना पाए। जिससे KKR ने एक रन से बाजी अपने नाम कर ली। इस तरह KKR ने पांचवीं जीत दर्ज की और प्लेऑफ के लिए उम्मीदों को जिंदा रखा।

KKR ने दिया 206 रन का टारगेट 

केकेआर ने अपने टॉस जीत कर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इसके जवाब में सुनील नरेन 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। जबकि रहमनुल्लाह गुरबाज ने 25 गेंद में 4 चौके और एक छक्के से 35 रन बनाए। कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 24 गेंद में एक चौके और 2 छक्के से 30 रन और अंगक्रष रघुवंशी 31 गेंद में 5 चौके से 44 रन बनाए और रांद्रे रसेल ने 57 रनों की पारी खेली। Read More: CSK vs RCB Virat and Ayush: विराट ने तोड़े कई रिकॉर्ड्स, आयूष की शानदार पारी.. चेन्नई फिर मैच हारी

KKR vs RR Race of Playoff: 71 पर राजस्थान के गिरे 5 विकेट 

207 रनों का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत खराब रही और उसके 71 दरनों पर 5 विकेट गिर गए।

रियान पराग की शानदार पारी नहीं दिला सकी जीत

71 रन पर 5 विकेट खोने वाली राजस्थान के लिए कप्तान रियान पराग का बल्ला जमकर गरजा। उन्होंने 13वें ओवर में मोईन अली की गेंद पर लगातार 5 छक्के जड़े। लेकिन टीम को जीता नही पाए। और राजस्थान को कहार का सामना करना पड़ा।