अन्य
Karan Johar 'Saiyaara' Reaction: करण जौहर ने की 'Saiyaara' की तारीफ, ट्रोलर को दिया करारा जवाब!
Karan Johar 'Saiyaara' Reaction: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर मोहित सूरी के डॉरेक्शन में बनी रोमैंटिक फिल्म "Saiyaara" बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। दर्शको को यह फिल्म खूब पसंद आ रही है। साथ ही करण जौहर ने भी इस फिल्म तारीफ करते हुए अपना रिव्यू दिया और कहा यह फिल्म मोहित सूरी की सबसे बेहतरीन फिल्म है।
Read More: Urfi Javed Video Viral: उर्फी जावेद के सूजे होंठ देख फैंस हैरान, वीडियो हुआ वायरल…
आपको बता दें कि, 18 जुलाई को यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई। इस फिल्म में न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता बल्कि बॉलीवुड के दिग्गज सितारे भी इस फिल्म की काफी तारीफ कर रहें है। इस फिल्म के लीड रोल में नजर आ रहें एक्टर अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पंडा की यह डेब्यू फिल्म है।
करण जौहर ने की फिल्म की तारीफ...
फिल्म डॉरेक्टर करण जौहर ने सोशल मीडिया पर एक लंबी - चौड़ी पोस्ट करते हुए सैयार फिल्म की जमकर तारीफ की। उन्होंने इमोशनल पोस्ट शेयर कर लिखा कि- "मुझे याद नहीं आखिरी बार किसी फिल्म को देखकर ऐसा कब महसूस हुआ था, आंखों से आंसू बह रहे थे लेकिन दिल में एक गहरी खुशी भी थी। खुशी इस बात की कि एक खूबसूरत प्रेम कहानी ने सिल्वर स्क्रीन पर जीत हासिल की है और पूरे देश को फिर से प्यार में डाल दिया है।"आगे लिखा कि-
"मुझे सबसे ज्यादा गर्व इस बात का है कि मेरी ‘आल्मा मेटर’ (जहां से मैंने शुरुआत की थी) यशराज फिल्म्स ने एक बार फिर से सच्चा प्यार वापस लाया है। फिल्मों में और हमारी फिल्म इंडस्ट्री में। आदित्य (चोपड़ा), मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं और ये कहने में बहुत गर्व महसूस करता हूं कि मैं हमेशा के लिए यशराज फिल्म्स का स्टूडेंट हूं। अक्षय विधानी, तुम्हारा एक प्रोड्यूसर के तौर पर ये डेब्यू कमाल का रहा। ये बॉल तो सीधा मैदान के बाहर जा चुकी है। शानदार काम। बधाई हो।"
View this post on Instagram