अन्य
India Pakistan War Celebrity Reactions: भारत और पकिस्तान के वार के बीच सेलेब्रिटीज के रिएक्शन...
India Pakistan War Celebrity Reactions: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पकिस्तान ड्रोन और मिसाइलों से भारत पर हमला कर रहा है, लेकिन भारतीय सेना के वीर बॉर्डर पर मजबूती से तैनात है, और भारत अपने डिफेंस सिस्टम S- 400 से लगातार पकिस्तान से आ रही ड्रोन और मिसाइलो को गिरा कर हर हमले को नाकाम कर रहें है। लेकिन पूरे देश को बॉर्डर पर तैनात वीरों और जिन स्थानों पर हमला हो रहें है, उन लोगों की चिंता भी है। इसके चलते पूरा देश एक जुट है, और जवानों और जनता की सुरक्षा के लिए दुआ कर रहा है। इसी बीच कई सेलेब्स भी देश की सुरक्षा और देश के जवानों पर गर्व जताते हुए तरह तरह के रिएक्शन दिए हैं।
Read More: Operation Sindoor: ग्वालियर एयरफोर्स को हॉट लाइन से जोड़ा गया
सेलेब्रिटीज हुए भावुक और सैनिको पर जताया गर्व जानिए रिएक्शन...
अनुपम खेर ने शेयर किया भावुक पोस्ट...
एक्टर ने जम्मू में रह रहें उनके कंजन के बारें में बताते हुए लिखा कि- 'मेरे कजन ब्रदर सुनील खेर ने मुझे ये वीडियो अपने जम्मू स्थित घर से भेजा है। मैंने उसे तुरंत कॉल किया और पूछा कि क्या वो और उसका परिवार सुरक्षित है। वो थोड़ा हंसा और गर्व से कहा, भैया हम भारत में हैं। हम हिंदुस्तानी हैं। हमारी सुरक्षा भारतीय सेना और माता वैष्णो देवी कर रही है। आप टेंशन मत लो। वैसे भी कोई भी मिसाइल हम जमीन पर नहीं लगने दे रहे। जय माता की। भारत माता की जय।'My cousin brother #SunilKher sent this video from his home in Jammu. I called immediately and asked him if he and his family are ok? He laughed a little proudly and said, भैया! हम भारत में है! हम हिंदुस्तानी है।हमारी सुरक्षा भारतीय सेना और माता वैष्णो देवी कर रही है।आप टेंशन मत… pic.twitter.com/fv8UmCILC0
— Anupam Kher (@AnupamPKher) May 8, 2025
वार वाली स्थिति का मजाक बनाने वाले लोगों को रिचा ने लगाई फटकार..
रिचा चड्ढा ने इस संजीदा समय पर मजाक और मीम्स बनाने वालो को फटकार लगाई और अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा कि- "ये कोई मैच नहीं, ये कोई खेल नहीं, वॉर निराशाजनक है। हर मुद्दे पर मजाकिया टिप्पणी करने और मीम बनाने की जरुरत नहीं होती। प्लीज थोड़ा समझदार बनिए। हम में से कई लोगों की हड्डियों में एंजाइटी हो रही है। थोड़ी देर के लिए रुकिए और उन लोगों के बारे में सोचिए, जो सीमाओं के पास रह रहे हैं।"समय रैना के पिता ने जम्मू से किया कॉल, रैना हुए भावुक..
पिता ने समय रैना को जम्मू से कॉल किया, जिसके बाद उन्होंने भावुक नोट लिखा - 'मेरे पिता ने जम्मू से आज रात आखिरी कॉल किया गुड नाइट कहने के लिए। उनकी आवाज में धैर्य था और वो मुझसे कह रहे थे कि बेफिक्र होकर सो जाओ। इंडियन आर्म्ड फोर्स ने सब कंट्रोल में रखा है। समय ने अपनी पोस्ट में ये भी लिखा कि लोग इस फिक्र में सो नहीं पा रहे क्योंकि उन्हें अगली सुबह अपने परिवार की आवाज सुनने का इंतजार है।'कंगना का रिएक्शन...
एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि- 'जम्मू को निशाना बनाया गया। भारत के डिफेंस सिस्टम ने उसे रोक दिया। मजबूत बने रहो जम्मू।'एक्टर अली गोनी ने जताई परिवार की चिंता...
अली गोनी ने लिखा कि- ‘मैं शूटिंग के लिए भारत से बाहर हूं और मेरा परिवार जम्मू में है, मैं यहां बहुत परेशान था.. भगवान का शुक्र है कि हर कोई सुरक्षित है.. हमारी वायुसेना को धन्यवाद।’I am out of India shooting and My family is in Jammu I was so mind F**Cked here.. thank god everyone is safe.. Thanks to our IAF ??❤️ ??
— Aly Goni (@AlyGoni) May 8, 2025