अन्य
Javed Akhtar Support Diljit: सरदार जी 3 विवाद पर बोले जावेद अख्तर - “दिलजीत बेचारा क्या करे?”
Javed Akhtar Support Diljit: फिल्म इंडस्डट्री के जाने - माने सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ हानिया आमिर के साथ काम करने को लेकर विवादो में घिरे हुए हैं।
दरअसल, कुछ दिन पहले अपनी फिल्म सरदार जी 3 का ट्रेलर अपने इंस्टाग्राम के ऑफिशियल अकाउंट से शेयर किया, तब से ही वो विवादो में घिरे हुए हैं, जिसकी वजह से लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहें हैं यहां तक की FWICE ने तो पीएम को पत्र लिखकर दिलजीत पर कार्रवाई करने की मांग कर दी है, इन विवादों के बीच मशहूर गीतकार और लेखक जावेद अख्तर दिलजीत के सपोर्ट में उतरें।
Read More: Maa Movie: पहली बार हॉरर फिल्म में नजर आईं काजोल, फिल्म ‘मां’ को मिली सराहना लेकिन कमाई रही धीमी
उन्होंने कहा कि "दिलजीत को अगर पहले से हालात बिगड़ने का अंदाजा होता, तो वो पाकिस्तानी एक्ट्रेस के साथ फिल्म बनाने का फैसला नहीं करते। उन्होंने सरकार और सेंसर बोर्ड से अपील की कि फिल्म को रिलीज की इजाजत दी जाए, लेकिन भविष्य में ऐसी फिल्मों पर रोक लगाई जाए।"
“बेचारे को क्या मालूम था कि हालात बिगड़ जाएंगे” - जावेद
एक इंटरव्यू में उनसे दिलजीत दोसांझ के विवाद पर सवाल पूछे जाने पर जावेद अख्तर ने कहा,“ये पिक्चर मालूम नहीं कब बनाई गई। वो क्या करे बेचारा। आगे क्या होगा, वो तो उसे नहीं पता था न। पैसा तो उसने लगाया, इसमें पाकिस्तान का पैसा तो डूबेगा नहीं। पैसा तो हमारे हिंदुस्तानी आदमी का डूब जाएगा। तो क्या फायदा है इससे।”
उन्होंने आगे कहा -
“अगर आज मैंने कोई नियम बनाया, तो उसे आज से 10 साल पहले की बात पर लागू नहीं किया जा सकता। वो प्रैक्टिकल नहीं है। उस गरीब को मालूम होता कि ऐसा होने वाला है, तो वो पागल थोड़ी था जो हानिया आमिर को ले लेता। मेरा ख्याल है कि सरकार और सेंसर बोर्ड को इस मामले को दया से देखना चाहिए। उन्हें कहना चाहिए कि तुम आइंदा मत करना, लेकिन तुमने पहले बना ली थी, तो रिलीज कर लो। पर अब ये दोबारा नहीं होना चाहिए।”