अन्य
Amitabh Bachchan Post: धर्मेंद्र की हालत नाजुक, अमिताभ बच्चन का पोस्ट देख फैंस हुए भावुक...
Amitabh Bachchan Post: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की तबीयत नाजुक बनी हुई है। 89 वर्षीय हि-मैन को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, ऐसे में उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इसी के चलते अमिताभ बच्चन ने एक भावुक पोस्ट शेयर की, जो अब चर्चा का विषय बनी हुई है।
Read More: Dharmendra Deol Health Update: बॉलीवुड के हि-मैन के निधन की खबरे झूठी! खतरे से बाहर है धर्मेंद्र…
बता दे कि, कुछ मीडिया संस्थान ने उनके निधन तक की खबर चला दी, लेकिन फिर हेमा मालिनी और ईशा देओल ने इंस्टाग्राम पर मीडिया और लोगों से फेक न्यूज न फैलाने की अपील की साथ ही बताया कि वो रिकवर कर रहें है।
एक यूजर ने लिखा — “चला गया वीरू...”
दूसरे ने कहा — “नि:शब्द, सन्नाटा, खामोशी।”
कई फैंस ने इस जोड़ी की तस्वीरें शेयर कर दोनों कलाकारों की दोस्ती को याद किया।
हाल ही में धर्मेंद्र अपनी अपकमिंग फिल्म ‘इक्कीस’ के ट्रेलर रिलीज के दौरान नजर आए थे, जहां उन्होंने अपने किरदार को लेकर उत्साह जताया था।
अमिताभ बच्चन का तड़के किया गया पोस्ट वायरल...
धर्मेंद्र के करीबी दोस्त और ‘शोले’ के को-एक्टर अमिताभ बच्चन ने 11 नवंबर की तड़के 3:38 बजे एक रहस्यमयी पोस्ट किया, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया। उन्होंने अपने X (Twitter) अकाउंट पर सिर्फ लिखा — “T 5561 -”। इस पोस्ट में न कोई शब्द था, न कोई इमोजी। फैंस का मानना है कि यह पोस्ट धर्मेंद्र की स्थिति को लेकर अमिताभ के गहरे दुख को दर्शाता है।सोशल मीडिया पर जय-वीरू की यादें ताजा...
अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की जोड़ी को फिल्म ‘शोले’ में ‘जय-वीरू’ के रूप में आज भी याद किया जाता है। अमिताभ के पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने भावनात्मक प्रतिक्रियाएं दीं।देओल परिवार ने की अफवाहों से बचने की अपील...
बेटी ईशा देओल ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाकर यह साफ किया है कि धर्मेंद्र अब खतरे से बाहर है। मीडिया और फैंस से अपील की है कि कोई अफवाह न फैलाएं।
View this post on Instagram