अन्य

Rajasthan News: टैंकर से रिसा केमिकल, अफरा-तफरी

दौसा: कंटेनर-टैंकर की टक्कर से केमिकल लीक, हाईवे पर ट्रैफिक डायवर्ट; दमकल और प्रशासन मौके पर

जयपुर-आगरा हाईवे पर अचानक मचा हड़कंप

दौसा टैंकर हादसा: सोमवार की दोपहर दौसा जिले में अचानक एक तेज धमाके जैसी आवाज़ के साथ सब कुछ ठहर गया। जयपुर-आगरा हाईवे पर मानपुर थाना क्षेत्र के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक कंटेनर और टैंकर की भिड़ंत हो गई।

दौसा टैंकर हादसा: घायल ड्राइवर और खलासी, मौके पर पहुंची पुलिस

हादसा संवास पुलिया के पास हुआ, जहां भिड़ंत के चलते टैंकर के ड्राइवर और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन कुछ ही मिनटों में वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

रिसता दिखा ज्वलनशील केमिकल, लोग भागे जान बचाकर

दौसा टैंकर हादसा: सब कुछ सामान्य लग रहा था, लेकिन तभी कुछ लोगों ने टैंकर से रिसते हुए तरल पदार्थ को देखा। शक हुआ कि यह कोई खतरनाक केमिकल हो सकता है। जैसे ही ज्वलनशील पदार्थ की पुष्टि हुई, मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लोग जान बचाकर भागते नजर आए।

रिसाव रोकने को बुलाए गए एक्सपर्ट, दमकल टीम अलर्ट

मानपुर डिप्टी एसपी दीपक मीणा खुद मौके पर पहुंचे। पास में पेट्रोल पंप, होटल्स और रिहायशी इलाका होने के कारण खतरा और बढ़ गया। ऐसे में प्रशासन ने रिसाव को रोकने के लिए एक्सपर्ट्स को बुलाया और दमकल व एंबुलेंस को तैनात किया गया।

 ट्रैफिक डायवर्ट, सिकंदरा और मानपुर चौराहे से रूट बदला गया

सावधानी के तहत मानपुर और सिकंदरा चौराहे से ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया गया है। पुलिस और जिला प्रशासन की टीम मौके पर राहत और बचाव कार्य में जुटी है।