अन्य
पूर्ण राज्यत्व दिवस पर CM सुक्खू ने दी शुभकामनाएं, राज्य की गौरवशाली यात्रा को किया नमन
Himachal Pradesh Statehood Day: हिमाचल प्रदेश के 56वें पूर्ण राज्यत्व दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी और राज्य की गौरवशाली यात्रा को नमन किया। CM ने कहा कि यह दिवस लोकतांत्रिक संघर्ष, जन आकांक्षाओं और विकास के संकल्प का प्रतीक है। इस मौके पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने समृद्ध, आत्मनिर्भर और हरित हिमाचल के निर्माण के संकल्प को दोहराते हुए राज्य को सतत विकास, पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याण के मार्ग पर आगे बढ़ाने की संकल्प लिया।
‘स्वर्णिम अतीत से प्रेरणा’
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा -पूर्ण राज्यत्व दिवस हिमाचल की गौरवशाली यात्रा, ऐतिहासिक संघर्षों और एकजुटता का जीवंत प्रतीक है। यह दिवस हमें अपने स्वर्णिम अतीत से प्रेरणा लेने और प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य के लिए संकल्प अपनाने का अवसर प्रदान करता है।मुख्यमंत्री सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले नेतृत्व का सम्मान किया। उन्होंने ‘हिमाचल के शिल्पकार’ डॉ. YS परमार सहित उन सभी महान विभूतियों को याद किया, जिनके अथक प्रयासों से प्रदेश ने देशभर में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की।