उत्तराखंड

उत्तराखंड में परिवहन निगम में शामिल हुई 112 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंड़ी

Uttarakhand New Buses Launch: उत्तराखंड में परिवहन निगम में 112 नई बसें शामिल हुई। देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। CM ने कहा कि नए साल पर ज हमारे लिए यह खुशी और गर्व की बात है कि हम ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन के बेड़े में नई बसें शामिल हुई हैं। 

कैसी बसें शामिल?

मुख्य सेवक सदन में आयोजित हुए कार्यक्रम में परिवहन निगम के अधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर CM धामी ने कहा कि 100 साधारण बसों 10 वातानुकूलित और 2 वोल्वो बसों को परिवहन निगम की बेड़े में शामिल किया गया, सरकार का फोकस सुरक्षित और सार्वजनिक परिवहन पर है। [caption id="attachment_125948" align="alignnone" width="588"] CM धामी ने दिखाई हरी झंड़ी[/caption]

Uttarakhand New Buses Launch: आवागमन में होगी सहायता

सीएम धामी ने कहा कि आज 2026 का पहला दिन है। यह राज्य के परिवहन निगम के लिए अच्छी शुरुआत है। नई बसें मिलने से परिवहन सेवाएं आम लोगों के लिए सुविधाजनक होगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कठिन भौगोलिक परिस्थियां हैं, यहां कई जगहें ऐसे हैं ,जहां पर सभी गतिविधियां और आवागमन के साधन केवल परिवहन सेवाओं पर ही निर्भर करते हैं।

चार धाम यात्रियों को सहूलियत

Uttarakhand New Buses Launch: मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में देश भर से पर्यटक, श्रद्धालु और 4 धाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों को परिवहन की बेहतर सुविधाएं मिलने जा रही है, निगम के कर्मचारियों,अधिकारियों, चालकों और परिचालकों को भी कठिन हालातों में काम करना पड़ता है।