उत्तराखंड के नैनीताल में बोल्डर गिरने की घटना से द

उत्तराखंड में बोल्डर गिरने से दहशत, 2 गाड़िया दबी

नैनीताल में अचानक पहाड़ी से बोल्डर गिरा,

उत्तराखंड़ में नैनीताल में अचानक पहाड़ी से बोल्डर गिरा, जिसके नीचे 2 गाड़ियां दब गईं। घटना कृष्णापुर इलाके की है। कई अन्य पत्थर आसपास के मकानों के करीब भी गिरे, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।बोल्डर गिरने के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और उन्होंने तत्काल जिला प्रशासन को सूचना दी।

घर कराए खाली

सूचना मिलने पर तहसीलदार अक्षय भट्ट मौके पर पहुंचे। उन्होंने रात में ही आसपास के मकानों को खाली करावाने के निर्देश दे दिए थे ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि से बचा जा सके। मंगलवार सुबह तक इलाके में जिला प्रशासन का कोई भी वरिष्ठ अधिकारी नहीं पहुंचा, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। गुस्से में आए लोगों ने नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर उप जिलाधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने लोगों को समझाकर शांत किया। उनके आश्वासन के बाद लोगों ने जाम हटा लिया और वापस लौट गए। उप जिलाधिकारी खालिक ने बताया कि प्रशासन द्वारा कृष्णापुर क्षेत्र में जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा ताकि भविष्य में बोल्डर गिरने की ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

रहवासियों ने लगाए आरोप

वहीं लोगों ने आरोप लगाया कि वे पिछले कई सालों से इस बोल्डर को हटाने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन जिला प्रशासन ने उनकी समस्याओं को कभी गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने कहा कि आज बड़ा हादसा होते-होते टल गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि बोल्डर हटाने की उनकी लगातार मांग के बावजूद, जिला प्रशासन ने केवल एक जाल लगाकर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर ली थी, जो कि पर्याप्त नहीं था।