उत्तराखंड में BDC सदस्य द्वारा युवक की हत्या, शव नदी में फेंका, हुआ खुलासा
उत्तराखंड में BDC मेंबर ने 10000 रुपए के लिए युवक की हत्या कर दी, और शव को अलकनंदा नदी में फेंक दिया। मामले खुलासा तब हुआ जब मृतक की पत्नी ने युवक की मौत की खबर सोशिल मीडिया पर देखी।
पत्नी ने पहचाना
इसके बाद महिला ने चमोली पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने बताया कि उनको एक शव मिला था, जिसकी पहचान नहीं होने पर उन्होंने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। लेकिन इससे पहले पुलिस ने उसकी फोटो ली थी। पत्नी ने फोटो देखकर मृतक की पहचान चमोली के बमोथ निवासी सूरज पुरोहित के तौर पर की, जिसकी हत्या आरोपी BDC मेंबर ने नरेंद्र तोपाल की थी।
बता दे नंदप्रयाग में 16 फरवरी 2026 को नंदकिनी होटल के एक कमरे में 2 शख्स मौजूद थे एक था बमोथ गांव का सूरज पुरोहित और दूसरा था रसूखदार व्यक्ति और सरतोली का क्षेत्र पंचायत सदस्य (BDC) नरेंद्र तोपाल।
10000 के लिए हत्या
दोनों के बीच 10000 रुपए के उधार के पैसे को लेकर बहस चल रही थी। सूरज ने नरेंद्र को पैसे उधार दिए थे। बहस के दौरान सूरज नशे में था। उसने अपने पैसे वापस मांगे और बहस बढ़ गई। इसके बाद नरेंद्र ने सूरज पर जानलेवा हमला कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद नरेंद्र साक्ष्य मिटाने में जुट गया। उसने सूरज के हाथ-पैर प्लास्टिक की रस्सी से बांधे, उसे सफेद प्लास्टिक के कट्टे में ठूंसा और अपनी कार की डिग्गी में लाद दिया।
आरोपी ने मिटाए सबूत
इसके बाद रात के करीब 10 बजे, नरेंद्र कार लेकर सैकोट मार्ग की ओर निकल पड़ा। झूलाबगड़ पुल पर पहुंचकर उसने कट्टे को उफनती अलकनंदा नदी में फेंक दिया। वापस आकर उसने बड़ी तसल्ली से कार धोई, ताकि खून का कतरा भी सबूत न बने। करीब 22 दिन बाद, 10 मार्च को लंगासू के पास चण्डिका माता मंदिर के नीचे नदी किनारे एक शव मिला। हाथ-पैर बंधे होने से हत्या की बात साफ थी, लेकिन पहचान मुश्किल थी। मृतक के दाहिने हाथ पर 'SOORAJ PUROHIT' लिखा था।
कार धोता दिखा आरोपी
पुलिस ने सोशल मीडिया पर फोटो डाली, जिसे देखकर सूरज की पत्नी मंजू देवीने पति को पहचान लिया। जब पुलिस ने सर्विलांस की मदद ली, तो सूरज की आखिरी लोकेशन नरेंद्र के पास मिली। जब इलाके के CCTV खंगाले, तो सच सामने आ गया। फुटेज में नरेंद्र रात के अंधेरे में अपनी कार की डिग्गी में कट्टा रखते और बाद में गाड़ी धोते हुए साफ नजर आया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।