उत्तराखंड

नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स की रिव्यू मीटिंग, CM धामी हुए शामिल

Uttarakhand CM Dhami: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली के भारत मंडपम में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में हुई नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स की रिव्यू मीटिंग में भाग लिया। इस दौरान, राज्य में सड़क कनेक्टिविटी में हुई प्रगति को दिखाने वाला एक डिटेल वीडियो प्रेजेंटेशन भी पेश किया गया।

चार धाम हाईवे प्रोजेक्ट के लिए 12,769 करोड़

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड में सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर को सबसे ज़्यादा प्रायोरिटी दी गई। चार धाम यात्रा को आसान, सुलभ और सुरक्षित बनाने के लिए, चार धाम हाईवे प्रोजेक्ट के तहत 12,769 करोड़ रुपये की लागत से नेशनल हाईवे को अपग्रेड किया जा रहा है। [caption id="attachment_126678" align="alignnone" width="599"] CM धामी हुए शामिल[/caption]

‘जटिल परियोजनाओं को साकार किया’

CM ने कहा - केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के दूरदर्शी नेतृत्व में आधुनिक तकनीकों के माध्यम से दुर्गम इलाके में भी जटिल परियोजनाओं को साकार किया गया है। हाल में उत्तराखंड में कुल 3,723 किलोमीटर का राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क राज्य को देश के विभिन्न हिस्सों से जोड़ रहा है। [caption id="attachment_126679" align="alignnone" width="599"] चार धाम हाईवे प्रोजेक्ट[/caption]

Uttarakhand CM Dhami: कई परियोजनाओं को गति

भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए मसूरी-देहरादून कनेक्टिविटी (40 किमी, 4,000 करोड़ रुपए), हरिद्वार-हल्द्वानी हाई-स्पीड कॉरिडोर (197 किमी, 10,000 करोड़), ऋषिकेश बाईपास (13 किमी, 1,200 करोड़), देहरादून रिंग रोड और लालकुआं-हल्द्वानी-काठगोदाम बाईपास जैसी परियोजनाएं तैयारी एवं DPR चरण में हैं। इनसे गढ़वाल और कुमाऊं क्षेत्रों की आपसी कनेक्टिविटी को नई गति मिलेगी।