उत्तराखंड

बैडमिंटन कोर्ट में उतरे CM धामी, लगाए स्मैश

CM Dhami Badminton Smashes: उत्तराखंड सचिवालय बैडमिंटन क्लब ने 10वीं अंतर्विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता 2025 का आयोजन किया। देहरादून में परेड ग्राउंड के बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल में आयोजित प्रतियोगिता का CM पुष्कर सिंह धामी ने शुभारंभ किया।

काम के बीच खेल जरूरी

इस दौरान CM पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शासकीय कामों की व्यस्तता के बीच खेल गतिविधियों को अपनाना बेहद आवश्यक है, क्योंकि खेल जीवन में अनुशासन लाने के साथ-साथ तनाव को भी दूर करता है और शरीर को स्वस्थ रखता है।

CM Dhami Badminton Smashes: CM ने खेला बैडमिंटन 

CM ने कहा कि निरोगी रहना मनुष्य की सबसे बड़ी पूंजी है और खेल इस दिशा में सबसे प्रभावी माध्यम है। बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने खुद बैडमिंटन खेला। प्रतियोगिता में राज्य के 42 विभागों के कर्मचारी और अधिकारी भाग ले रहे है।  [caption id="attachment_123564" align="alignnone" width="609"] बैडमिंटन कोर्ट में उतरे CM धामी[/caption]

CM ने लगाए स्मैश

मुख्यमंत्री का खेलने का यह अंदाज कार्यक्रम का सबसे चर्चा में रहने वाला पल बन गया। पहले तो सब हैरान रह गए फिर तालियां बजने लगी। मुख्यमंत्री ने लगातार 5 शॉट खेले। पांचवें शॉट पर उन्होंने जोरदार स्मैश लगाया, जिसे सामने वाला खिलाड़ी संभाल नहीं पाया और फाउल हो गया। 

उत्तराखंड में उभरती खेल महाशक्ति 

CM Dhami Badminton Smashes: बैडमिंटन क्लब के अध्यक्ष हीरा सिंह बसेड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाओं का तेजी से विकास हो रहा है। खिलाड़ियों को बेहतर संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे उत्तराखंड एक उभरती हुई खेल महाशक्ति के रूप में पहचान बना रहा है।