uttarakhand car accident: उत्तराखंड में कार पेड़ से टकराई
uttarakhand car accident: उत्तराखंड के नैनीताल में टूरिस्टों की कार पेड़ से टकरा गई, जिससे मौके पर दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि 4 लोगों की हालात गंभीर है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर ग्रामीण और राहगीर तुरंत मदद के लिए पहुंचे और घायलों को संभाला।
हमे राहगीरों ने फोन कर इसकी सूचना दी। कालाढूंगी पुलिस ने बताया कि टूरिस्ट यूपी के गाजियाबाद के रहने वाले हैं और वीकेंड पर नैनीताल घूमने आए थे। हादसा आज सुबह 8 बजे के आसपास बाजपुर मार्ग स्थित गड़प्पू क्षेत्र में हुआ। घायलों में दो छोटे बच्चें भी शामिल हैं।
read more :CM Dhami Wildlife Attack Action: सीएम धामी ने बढ़ते वन्यजीवों हमलों पर लिया एक्शनuttarakhand car accident: घायलों का इलाज जारी
घायलों का इलाज बाजपुर के एक अस्पताल में चल रहा है। जबकि, दो व्यक्तियों की हालत अत्यंत गंभीर होने पर उन्हें 108 एम्बुलेंस से CHC कालाढूंगी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। ये लोग आज सुबह ही गाजियाबाद से नैनीताल घूमने निकले थे।
Read More-3 Famous Shiva Temples in Bhopal: भोपाल के 3 बेहद प्रसिद्ध मंदिर, जिनकी कथाएं सुन हो जाएंगे हैरान!uttarakhand car accident: घायलों को बाजपुर में भर्ती कराया
कालाढूंगी पुलिस ने बताया कि सभी लोग यूपी के गाजियाबाद के सिहानी के रहने वाले हैं। जो वीकेंड पर घूमने आए थे, जिसमें 5 बड़े लोग और दो छोटे बच्चें शामिल हैं। हादसे में जीजा-साले की मौके पर ही मौत हो गई। जीजा की पहचान स्यानी थाना नंनग्राम, गाजियाबाद के रहने वाले प्रदीप यादव (28) और साले राहुल (18) के तौर पर हुई है।