देश-विदेश
बिहार में लड़की 20-25 हजार में मिल जाती है..मंत्री रेखा आर्य के पति के बयान पर बवाल
Rekha Arya husband Bihar controversy: उत्तराखंड सरकार में सोमेश्वर विधायक और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू के एक विवादित बयान से राजनीति गरमा गई है। हर जगर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल हो रहे एक वीडियो में साहू बिहार की महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे हैं, जिसे लेकर बवाल हो गया।‘बिहार में लड़की 20-25 हजार में मिल जाती है’
मामला अल्मोड़ा की सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र का है, जिसमें BJP कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंत्री के पति कुछ लड़कों पर शादी ना होने पर तंज कसते हुए नजर आए। गिरधारी लाल सामने बैठे कार्यकर्ता से कहते हैं- 'चलना हमारे साथ, हम तुम्हारी शादी करवा देंगे। बिहार में लड़की 20-25 हजार में मिल जाती है।' https://youtube.com/shorts/iB6xJdz8haI?si=G3Y4CAaR8v4Gr-p4Rekha Arya husband Bihar controversy: RJD का हमला
इस पूरे मामले को लेकर RJD ने मंत्री के पति के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। X पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा - भाजपाइयों और संघियों की बिहार की महिलाओं के बारे में ऐसी घृणित सोच है! इस पर प्रधानमंत्री और गृहमंत्री का भाजपा की ओर से स्पष्टीकरण आना चाहिए! पर बिहार भाजपा, जेडीयू और समस्त BJP के नेताओं के मुंह पर अब ताला लग जाएगा![caption id="attachment_126110" align="alignnone" width="592"]"लड़की बिहार से ले आएंगे! बिहार में ₹20-25 हजार में ही मिल जाती है!"
भाजपाइयों और संघियों की बिहार की महिलाओं के बारे में ऐसी घृणित सोच है! इस पर प्रधानमंत्री और गृहमंत्री का भाजपा की ओर से स्पष्टीकरण आना चाहिए! पर बिहार भाजपा, जेडीयू और समस्त BJP के नेताओं के मुंह पर अब ताला… pic.twitter.com/a78WPZSg42 — Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) January 2, 2026