उत्तराखंड
UK NEWS: सरकार देगी चार गुना तक ऋण, नई मुख्यमंत्री स्वरोजगार नीति का प्रस्ताव तैयार
UK NEWS: प्रदेश सरकार ने स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए नई मुख्यमंत्री स्वरोजगार नीति का प्रस्ताव तैयार किया है। इस नीति के तहत छोटे व्यवसाय शुरू करने वालों को पहले की तुलना में चार गुना तक अधिक ऋण मिल सकेगा। नई नीति में मौजूदा मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना (MSY) और मुख्यमंत्री अति सूक्ष्म स्वरोजगार (नैनो) योजना को मिलाकर एकीकृत रूप दिया गया है।
[caption id="attachment_81233" align="alignnone" width="300"] UK NEWS[/caption]
UK NEWS: सीमा और सब्सिडी दोनों में बदलाव किए
अब तक नैनो योजना में 50,000 रुपए तक ऋण उपलब्ध होता था, जिसे बढ़ाकर 2 लाख रुपए तक किया जा रहा है। वहीं, एमएसवाई के तहत पहले से 10 से 25 लाख तक के ऋण पर 15% से 25% तक सब्सिडी दी जाती थी। नई प्रस्तावित नीति में ऋण सीमा और सब्सिडी दोनों में बदलाव किए गए हैं।UK NEWS: नई सब्सिडी संरचना इस प्रकार होगी:
- ₹2 लाख तक के निवेश पर A और B श्रेणी क्षेत्रों में 30%, C और D श्रेणी में 25% सब्सिडी
- ₹2 से ₹10 लाख: A-B में 25%, C-D में 20%
- ₹10 से ₹25 लाख: A-B में 20%, C-D में 15%