UK CM Press Conference: देहरादून में 'संकल्प से सिद्धि' विषय पर उतराखंड के मुखिया ने की प्रेसवार्ता
विकास, विश्वास और आत्मनिर्भर भारत की उड़ान
UK CM Press Conference: देहरादून में "संकल्प से सिद्धि" विषय पर आयोजित विशेष प्रेसवार्ता में मोदी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों और जनहितकारी नीतियों को साझा किया गया। यह कार्यक्रम भाजपा द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही।प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकास का नया अध्याय
प्रेसवार्ता में वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में भारत ने बीते 11 वर्षों में अभूतपूर्व प्रगति की है। यह कालखंड एक ऐसे भारत का निर्माण करता है जो सक्षम, समृद्ध और आत्मनिर्भर है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूलमंत्र ने जनकल्याण को नई दिशा दी है।
आर्थिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में ऐतिहासिक बदलाव
इन वर्षों में भारत ने न केवल वैश्विक आर्थिक मंच पर अपनी सशक्त पहचान बनाई है, बल्कि सांस्कृतिक पुनर्जागरण और राष्ट्र गौरव को भी पुनर्स्थापित किया है। यह समयकाल "राजनीति में प्रदर्शन" की एक नई कार्यसंस्कृति को परिभाषित करता है, जहाँ वादों की जगह परिणामों को महत्व मिला है।
read more: उत्तराखंड की बोलियों को मिलेगी नई पहचान,बनेगा भाषाई मानचित्र, सीएम धामी ने दिए कई अहम निर्देश
मोदी सरकार का मंत्र: रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म
भाजपा नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार अब सिर्फ प्रशासन नहीं, बल्कि परिवर्तन का प्रतीक बन चुकी है। सरकार की कार्यशैली में Reform (सुधार), Perform (प्रदर्शन) और Transform (परिवर्तन) की स्पष्ट झलक मिलती है। यही कारण है कि आज भारत वैश्विक मंच पर आत्मविश्वास से खड़ा है।