Rudki beggar found 1 lakh rupees: रुड़की के मंगलौर स्थित मोहल्ला पठानपुरा में एक अर्धविपक्षित भिखारन महिला लगभग 13 वर्षों से एक मकान के बाहर रह रही थी। कल मोहल्ले के लोगों ने उसे वहां से हटाया, तो उसके झोले से लगभग एक लाख रुपये बरामद हुए। यह रकम देखकर आसपास के लोग हैरान रह गए।
[caption id="attachment_112456" align="alignnone" width="718"]
भिखारन के झोले से मिले एक लाख[/caption]
पुलिस की कार्रवाई
पूरी जानकारी के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि महिला को जल्द ही किसी सुरक्षित स्थान पर भेजा जाएगा। वहीं, बरामद रुपये को किसी योग्य और भरोसेमंद व्यक्ति को सौंपा जाएगा।
स्थानीय चौकी प्रभारी ने भी आश्वासन दिया कि महिला की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि महिला के पास बड़ी रकम होने की खबर के बाद चोरी की घटनाओं से बचाव के लिए सतर्कता बरती जा रही है।
Rudki beggar found 1 lakh rupees: एक लाख रुपये मिले
स्थानीय लोग महिला के झोले से बरामद नोटों की लगातार गिनती कर रहे हैं। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार यह रकम लगभग एक लाख रुपये के करीब हो सकती है। लोगों का कहना है कि इतनी बड़ी रकम किसी अर्धविपक्षित महिला के पास होना हैरान करने वाला है।