Nainital Rape Case Update: उसकी दास्तां आंसुओं में डूबी है। दरिंदगी का शिकार हुई बच्ची ऐसे दर्द की गिरफ्त में है, जहां उसका दिलो-दिमाग सुन्न है। उसके शरीर की पीड़ा ऐसी कि 10 दिन तक वह रेंगती हुई चली और अभी भी उसकी हालत ठीक से बैठने की नहीं है।
72 साल के उस्मान ने किया मासूम का दुष्कर्म
12 अप्रैल को नैनीताल में 200 रूपए का लालच देकर 72 साल का उस्मान मासूम को लेकर गया। उसके साथ रेप किया। असहनीय पीड़ा की इस हालत में जब मां उसे लेकर अस्पताल पहुंची तो वहां भी डॉक्टर का पत्थर दिल नहीं पसीजा। उन्होंने 12 साल की मासूम को बिना इलाज के लौटाकर तड़पने के लिए छोड़ दिया। करीब 10 दिनों तक मासूम घुटनों के बल रेंगकर चलती रही। वह ठीक से बैठ भी नहीं पा रही थी।
Nainital Rape Case Update: नैनीताल में हंगामा
नैनीताल में मासूम से दुष्कर्म करना वाला दरिंदा उस्मान C क्लास का ठेकेदार है। नाबालिग से दुष्कर्म की घटना के बाद शहर में भारी हंगामा हुआ, और इस विवाद का असर न केवल स्थानीय समुदायों पर बल्कि पूरे पर्यटन पर भी पड़ा।
Read More:
Nainital Minor Rape Case: नाबालिग से दुष्कर्म की घटना पर शहर में आक्रोश.. संगठनों और अधिवक्ताओं ने निकाला विरोध जुलूस
आरोपी को हाईकोर्ट से राहत
इस बीच दुष्कर्म के आरोपी उस्मान और रुकुट क्षेत्र के निवासियों को हाल ही में हाई कोर्ट से राहत मिली है, नगर पालिका ने उन्हें दिए गए अतिक्रमण नोटिस को वापस लेने का फैसला किया। इस मामले में नगर पालिका ने सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करने पर अपनी गलती स्वीकार की।
CM ने सुरक्षा का दिया आश्वासन
नैनीताल की दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने न्याय और सुरक्षा का आश्वासन दिया है। उन्होंने पीड़िता के परिजनों से फोन पर बात की। CM ने प्रभावित परिवार को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया। CM ने कहा कि राज्य सरकार पीड़िता और उसके परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।
CM धामी ने जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल को निर्देश दिए कि पीड़िता के परिवार को आवश्यक सुरक्षा और सभी प्रकार की प्रशासनिक सहायता तत्परता से उपलब्ध कराई जाए। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिलाधिकारी ने पीड़िता को स्पॉन्सरशिप योजना से जोड़ने के लिए प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिए है।