उत्तराखंड

‘हर घर तिरंगा’ अभियान: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फहराया तिरंगा

Har Ghar Tiranga Abhiyan: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने शासकीय आवास में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा फहराकर इसकी शुरुआत की। यह अभियान स्वतंत्रता दिवस 2025 के उपलक्ष्य में देशभर में राष्ट्रभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के लिए चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री धामी ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों से अपील की, कि वे अपने घरों, कार्यालयों, दुकानों आदि पर तिरंगे को गर्व और सम्मान के साथ फहराएं। उन्होंने तिरंगे के साथ अपनी तस्वीरें भी शेयर की। साथ ही सभी से तस्वीरें साझा करने का अनुरोध किया, ताकि यह अभियान और व्यापक स्तर पर फैले। [caption id="attachment_99636" align="alignnone" width="459"] मुख्यमंत्री धामी ने अपने शासकीय आवास में फहराया तिरंगा[/caption]

CM धामी ने फहराया तिरंगा

Har Ghar Tiranga Abhiyan: मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि तिरंगा केवल एक झंडा नहीं, बल्कि भारत की स्वतंत्रता, एकता और सांस्कृतिक धरोहर का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने बताया कि PM नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से शुरू हुआ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान आज जन-जन तक पहुंचकर राष्ट्रभक्ति का एक महाअभियान बन चुका है। यह अभियान देशवासियों में देशप्रेम और एकता की भावना को मजबूत करता है। सीएम धामी ने कहा कि यह अभियान स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि देने का भी एक माध्यम है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। उन्होंने प्रदेशवासियों से इस स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराकर शहीदों को नमन करने की भी अपील की।

‘हर घर तिरंगा’ अभियान 

‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उद्देश्य हर भारतीय के दिल में राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत करना और तिरंगे के प्रति सम्मान को बढ़ावा देना है। यह अभियान पहली बार 2021 में आजादी के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में शुरू किया गया था, ताकि लोग अपने घरों पर तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता की भावना को जीवंत करें। प्रधानमंत्री मोदी ने इस अभियान को व्यापक स्तर पर चलाने का आह्वान किया, जिससे यह जन-आंदोलन का रूप ले चुका है। अभियान का लक्ष्य हर घर, हर कार्यालय और हर सार्वजनिक स्थान पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय एकता और गौरव को प्रदर्शित करना है।