उत्तराखंड
देहरादून में विवादित पोस्ट के बाद बवाल: पुलिस की सख्ती से काबू, CM बोले माहौल बिगाड़ने की कोशिश की तो...
Dehradun viral post clash: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून सोमवार 29 सितंबर की देर रात अचानक तनावपूर्ण माहौल में बदल गई। पटेल नगर थाना क्षेत्र के लाल पुल इलाके में सोशल मीडिया पर की गई एक विवादित पोस्ट के बाद बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए। देखते ही देखते माहौल बिगड़ गया और स्थिति को संभालने के लिए पुलिस-प्रशासन को मौके पर तैनात होना पड़ा।
लोगों की भीड़ ने नारेबाजी शुरू कर दी और सड़क को जाम कर दिया। इससे आम लोगों को आवाजाही में दिक्कतें होने लगीं और शहर का माहौल अशांत हो गया। मामला गंभीर होने पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और भीड़ को मौके से खदेड़कर हालात को नियंत्रित किया।
लाल पुल के पास जुटी भीड़ ने आक्रोश जताते हुए नारेबाजी की और ट्रैफिक को रोकने की कोशिश की। यह स्थिति देखते ही देखते बवाल में बदल गई। प्रशासन का कहना है कि कुछ अराजक तत्वों ने माहौल को और ज्यादा भड़काने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने हालात को बिगड़ने से बचा लिया।
क्यों बिगड़ा माहौल?
तनाव की असली वजह एक आपत्तिजनक और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली पोस्ट थी, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई। इस पोस्ट ने लोगों की भावनाओं को भड़का दिया और बड़ी संख्या में लोग विरोध जताने सड़कों पर निकल आए।Dehradun viral post clash: पुलिस का एक्शन और सख्ती
घटना की जानकारी मिलते ही पटेल नगर पुलिस भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने न सिर्फ भीड़ को खदेड़ा, बल्कि संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी। जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति दोबारा पैदा न हो।सोशल मीडिया से फैली अपवाह
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेकर मुकदमा दर्ज किया। विवादित और आपत्तिजनक कमेंट करने वाले व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर नफरत फैलाने वालों और अफवाहों को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।सीएम धामी की चेतावनी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में किसी भी तरह की धार्मिक कट्टरता या अराजकता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सीएम धामी ने ट्वीट और बयान के जरिए कहा -देहरादून के पटेल नगर में अराजकता फैलाकर प्रदेश का माहौल खराब करने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई है। राज्य में कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में छोड़ा नहीं जाएगा।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में हमारा प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। प्रदेश में किसी भी प्रकार की धार्मिक कट्टरता और अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। देहरादून के पटेल नगर में अराजकता फैलाकर प्रदेश का माहौल ख़राब करने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त… pic.twitter.com/16lAplXpbT
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) September 30, 2025