उत्तराखंड
Bear and leopard Attack : देहरादून में कांग्रेस ने वन विभाग मुख्यालय को घेरा
Bear and leopard attack : उत्तराखंड में भालू, गुलदार और अन्य जंगली जानवरों के हमले लगातार बढ़ रहे है उसी को लेकर देहरादून में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया इसी दौरान कांग्रेसी कार्यकताओं ने राजपुर रोड स्थित वन विभाग के मुख्यालय का घेराव किया और सरकार को जमकर घेरा वही प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की भी देखी गई।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की अगुवाई में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता दिलाराम चौक पर एकत्र हुए। कांग्रेसियों ने हाथों में तख्तियां, बैनर और नारे लिखे पोस्टर लिए हुए कार्यकर्ताओं ने सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए वन विभाग की ओर कूच किया।