उत्तराखंड
Uttarkhand News : सीएम धामी ने अखिलेश यादव पर कसा तंज
Uttarkhand News : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अखिलेश यादव के पीएम मोदी के लिए दिए गए विवादित टिप्पणी पर जमकर हमला किया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने महागठबंधन के तीन नेताओं पर निशाना साधा है। सीएम धामी ने देहरादून में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि जिनके संस्कार इस प्रकार के हो आज चाहे राहुल गांधी हो, अखिलेश यादव हो, या अभी-अभी जहां चुनाव (बिहार) हुआ हो तेजस्वी यादव, इनके माता-पिता को इनको अच्छे संस्कार सिखाने चाहिए थे।
घर के बड़े-बूढ़ों को अच्छे संस्कार सिखाने चाहिए थे। मैं समझता हूं कि राहुल गांधी जी को उनकी दादी से लेकर उनकी माता जी, बहन किसी ने भी यह संस्कार नहीं सिखाए। उनको भी अपने से बड़ों का सम्मान कैसे किया जाता है...