उत्तराखंड
CM Dhami Sawan Somwar: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भगवान शिव की पूजा कर प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना!
CM Dhami Sawan Somwar: श्रावण मास की शुरुआत 11 जुलाई को हुई थी, सावन का महीना हर साल भगवान शिव के भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है। ये महीना भक्ति, तप, व्रत और पूजा का प्रतीक होता है। सावन का पहला सोमवार आज है, और लोग इस दिन भगवान शिव की पूजा करते हैं, उन्हें पंचामृत से अभिषेक कराते है। कई लोग इस दिन व्रत भी रखते हैं। इसी के साथ सीएम धामी ने भी भगवान शिव की पूजा की साथ ही प्रदेश की उन्नति की प्रर्थना भी की।
Read More: Sawan Somwar Vrat 2025: सावन सोमवार व्रत? जानिए व्रत विधि और धार्मिक महत्व…
सीएम धामी ने दी पहले सावन सोमावार की बधाई..
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी को अपने एक्स अकाउंट में भगवान शिव की तस्वीर शेयर कर समस्त प्रदेशवासियो को पहले श्रावण सोमवार की बधाई दी और लिखा कि- 'नागेन्द्रहाराय त्रिलोचनाय भस्माङ्गरागाय महेश्वराय। नित्याय शुद्धाय दिगम्बराय तस्मै न काराय नमः शिवाय॥ समस्त शिवभक्तों को पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। देवाधिदेव महादेव से समस्त प्रदेशवासियों के सुखद, आरोग्यपूर्ण एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं।"नागेन्द्रहाराय त्रिलोचनाय भस्माङ्गरागाय महेश्वराय। नित्याय शुद्धाय दिगम्बराय तस्मै न काराय नमः शिवाय॥
समस्त शिवभक्तों को पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। देवाधिदेव महादेव से समस्त प्रदेशवासियों के सुखद, आरोग्यपूर्ण एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना… pic.twitter.com/B0N1OYXjzq — Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) July 14, 2025
सीएम धामी ने की भगवान शिव की पूजा...
उन्होंने अपने एक्स अकाउंट में तस्वीरे शेयर की और लिखा कि- "इस शुभ अवसर पर भगवान शिव से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं राज्य की उन्नति के लिए प्रार्थना की।"इस शुभ अवसर पर भगवान शिव से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं राज्य की उन्नति के लिए प्रार्थना की।#सावन_सोमवार pic.twitter.com/q44KIskYll
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) July 14, 2025