उत्तराखंड
CM dhami released book : सीएम धामी ने ‘उत्तराखंड राज्य का नवीन राजनीतिक इतिहास’ पुस्तक का विमोचन किया
CM dhami released book : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रतिष्ठित लेखक जय सिंह रावत द्वारा लिखित पुस्तक “उत्तराखंड राज्य का नवीन राजनीतिक इतिहास (political history of uttarakhand state)” का विमोचन किया। यह पुस्तक उत्तराखण्ड राज्य के राजनीतिक, प्रशासनिक एवं क्रमिक विकास की संपूर्ण और प्रामाणिक दस्तावेज़ी यात्रा को प्रस्तुत करती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वरिष्ठ पत्रकार जय सिंह रावत ने राज्य के गठन के बाद की 25 वर्षों की राजनीतिक यात्रा को प्रामाणिकता के साथ संकलित किया है वह अत्यंत सराहनीय है।