उत्तर प्रदेश
योगी सरकार ने दिया दिवाली गिफ्ट: 14 लाख कर्मचारियों को मिलेगा बोनस, 7,000 तक की राशि घोषित
Yogi government Diwali bonus 2025: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने राज्य के लाखों कर्मचारियों के लिए दिवाली से पहले बड़ी सौगात की घोषणा की है। मुख्यमंत्री योगी ने मंगलवार को ऐलान किया कि राज्य सरकार 14 लाख से अधिक कर्मचारियों को बोनस देगी। यह बोनस अधिकतम 7,000 तक होगा और इसे दीपावली से पहले कर्मचारियों के खातों में जमा किया जाएगा।
14 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा बोनस
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद वित्त विभाग ने बोनस वितरण से जुड़ा आदेश जारी किया है। इस योजना से 14 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारी लाभान्वित होंगे। बोनस की अधिकतम सीमा ₹7,000 तय की गई है, जिससे हर पात्र कर्मचारी को औसतन ₹6,908 का लाभ मिलेगा। राज्य सरकार के इस निर्णय से कुल 1,022 करोड़ रुपए का व्यय अनुमानित है। वित्त विभाग के अनुसार, यह बोनस “उत्पादकता असम्बद्ध बोनस” के रूप में दिया जाएगा, जो हर वर्ष दीपावली से पहले कर्मचारियों को आर्थिक राहत देने के उद्देश्य से दिया जाता है।दीपावली के पावन पर्व से पूर्व प्रदेश के 14.82 लाख राज्य कर्मचारियों को बोनस प्रदान किया जाएगा। वेतन मैट्रिक्स लेवल-8 तक के कार्मिकों को 30 दिन की परिलब्धियों के आधार पर प्रति पात्र कर्मचारी ₹6,908 तक का बोनस प्राप्त होगा। कर्मचारियों की निष्ठा, परिश्रम और योगदान के प्रति…
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 14, 2025
बोनस की राशि कैसे मिलेगी?
जारी आदेश के मुताबिक, बोनस की राशि दो हिस्सों में दी जाएगी —- करीब 3,500 नकद रूप में कर्मचारियों के खातों में जमा की जाएगी।
- शेष राशि कर्मचारियों के भविष्य निधि (PF) खाते में भेजी जाएगी।
Yogi government Diwali bonus 2025: ‘बोनस से बढ़ेगा उत्साह’
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा किदीपावली से पहले यह आर्थिक लाभ कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए आनंद और उत्साह लेकर आएगा। यह कदम शासन-प्रशासन में नई ऊर्जा का संचार करेगा और कर्मचारियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगा।उन्होंने यह भी कहा कि सरकार अपने कर्मचारियों की भलाई और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयासरत है। समय-समय पर बोनस, महंगाई भत्ता और अन्य भत्तों में वृद्धि करके सरकार यह सुनिश्चित करती है कि कर्मचारियों को त्योहारी मौसम में किसी प्रकार की आर्थिक कठिनाई न हो।