उत्तर प्रदेश
योगी बोले- पहले चरण में चारा खाया, दूसरे में राशन हजम करेंगे, बुलडोजर दिखाकर योगी बोले- ये बिहार में चलने वाला है, राजनाथ ने भी किया RJD पर हमला
Yogi Adityanath Bihar rally: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को बिहार के गया जिले के वजीरगंज में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राजद (RJD) और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि “पहले चरण में इन लोगों ने पशुओं का चारा खाया, अब दूसरे चरण में गरीबों का राशन हजम कर जाएंगे।”
योगी ने कहा कि बिहार की जनता अब सब समझ चुकी है और राज्य को फिर से जंगलराज में नहीं लौटने देगी। उन्होंने भीड़ से अपील करते हुए कहा कि “बिहार में RJD और कांग्रेस का एक ही इलाज है – NDA।”
[caption id="attachment_114791" align="alignnone" width="715"] योगी आदित्यनाथ ने वजीरगंज में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया[/caption]
योगी की सभा में आई बुलडोजर[/caption]
“RJD और कांग्रेस ने किसानों को लूटा”
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि RJD और कांग्रेस की सरकारों ने बिहार को बर्बाद किया। उनके शासन में न सिर्फ भ्रष्टाचार बढ़ा, बल्कि नक्सलवाद और माफिया राज भी पनपा। योगी बोले,RJD और कांग्रेस ने किसानों को लूटा। विकास का पैसा जनता के बजाय अपने परिवार के विकास में लगा दिया। उनके राज में हर व्यवस्था चौपट थी। सत्ता के समानांतर माफिया राज चलने लगा था।उन्होंने कहा कि अब बिहार की जनता विकास, सुरक्षा और सुशासन के पक्ष में वोट करेगी।
“जो रामद्रोही है, वो हमारा भी द्रोही है”
सभा के दौरान योगी आदित्यनाथ ने धर्म और राष्ट्रवाद के मुद्दे पर भी जनता से संवाद किया। उन्होंने कहा, “जो रामद्रोही है, वो हमारा भी द्रोही है। ये लोग जंगलराज ही लाएंगे और आगे भी वही करेंगे। बिहार को इनसे सावधान रहना होगा।” योगी ने मंच से जनता को संबोधित करते हुए कहा कि “राम में आस्था रखने वाले कभी देश से द्रोह नहीं कर सकते।”कला, कर्म और कौशल की भूमि बिहार डबल इंजन की सरकार में विकास का नया अध्याय लिख रही है।
वजीरगंज विधान सभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहा हूं... https://t.co/ldB0iOz42x — Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 5, 2025
“बुलडोजर बिहार में भी चलने वाले हैं”
योगी ने बिहार की जनता को संबोधित करते हुए अपने ‘बुलडोजर ब्रांड’ की याद दिलाई। उन्होंने मंच पर मौजूद 7 बुलडोजरों की ओर इशारा करते हुए कहा,देख लीजिए, यही बुलडोजर आपके बिहार में भी चलने वाले हैं। बस हमारी सरकार बनवाइए, माफिया खुद भाग जाएंगे।”उन्होंने आगे कहा कि यूपी में भी जब समाजवादी पार्टी की सरकार थी, तब वहां भी माफिया राज फैला हुआ था। योगी बोले,
समाजवादी पार्टी RJD और कांग्रेस की पार्टनर है। उनके एक शागिर्द माफिया ने 4 किले जैसे बंगले बना लिए थे। मेरी सरकार आने के बाद मैंने लोगों से पूछा कि ये घर किसका है। जब पता चला कि माफिया का है, तो मैंने कहा – बुलडोजर चलाया जाए। आज वहीं पर गरीबों के घर बन गए हैं।[caption id="attachment_114790" align="alignnone" width="659"]
“लालू जी के राज में 7 से ज्यादा नरसंहार हुए”
योगी आदित्यनाथ ने लालू यादव के कार्यकाल को जंगलराज का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि “लालू जी के राज में 7 से ज्यादा नरसंहार हुए। गरीब, दलित और पिछड़ों पर अत्याचार की घटनाएं आम थीं। आज NDA सरकार ने जो शांति और विकास का वातावरण बनाया है, उसे बचाए रखना जरूरी है।”Yogi Adityanath Bihar rally: राजनाथ सिंह का भी हमला
इधर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को बांका जिले में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अब बिहार की जनता को तय करना है कि वह राज्य को विकास के रास्ते पर ले जाना चाहती है या फिर जंगलराज की ओर। राजनाथ सिंह बोले,जिसका दामन साफ होगा, वही बिहार को विकसित राज्य बना सकता है। NDA ने देश को सुरक्षा और स्थिरता दी है, जबकि विपक्ष ने सिर्फ जाति और परिवारवाद की राजनीति की है।
हमने धर्म नहीं, कर्म देखकर मारा — राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री ने अपने संबोधन में पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र किया। उन्होंने कहा,आतंकवादियों ने भारत में लोगों को उनका धर्म पूछकर मारा। लेकिन हमने बदले में धर्म नहीं, कर्म देखकर जवाब दिया। यही नए भारत की नीति है।उन्होंने कहा कि भारत ऐसा देश है जहां औरतें चींटी को भी नहीं मारतीं, बल्कि उसके लिए अलग से आटा रखती हैं। “हमारे देश की संस्कृति दया और करुणा की है, लेकिन जब बात राष्ट्र की सुरक्षा की आती है, तो हम किसी को नहीं छोड़ते।”