Basti Wife murders husband: उत्तरप्रदेश के बस्ती से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। शादी के 7वें दिन दुल्हन ने अपने आशिक से पति की हत्या करवा दी। प्रेमी उसे घर के बाहर रास्ता पूछने के बहाने लेकर गया और माथे पर गोली मार दी।
प्रेमी ने मारी गोली
दरअसल, 20 नवंबर की शाम युवक अपने घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान प्रेमी पता पूछने के बहाने उसके पास आया, और उसको अपनी बातों में उलझाकर कुछ दूर तक ले गया। फिर गोली मार दी। आनन-फानन में परिवार वाले युवक को श्रीराम चिकित्सालय अयोध्या ले गए, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। लेकिन, वहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।
[caption id="attachment_118281" align="alignnone" width="535"]
घर में पसरा मातम[/caption]
2 साल से चल रहा था अफेयर
सुचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ ही घंटों में मामले का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। नई नवेली दुल्हन को भी हिरासत में लिया गया है। पूछताछ में बताया गया कि दोनों का 2 साल से अफेयर चल रहा था।
[caption id="attachment_118282" align="alignnone" width="543"]
दुल्हन[/caption]
Basti Wife murders husband: मायके में रची साजिश
बता दे कि, बेदीपुर गांव के अनीश का निकाह 13 नवंबर को गोंडा की रुकसाना से हुआ था। अनीश मुंबई में हाईड्रा क्रेन चलाता था। वह शादी के लिए 10 नवंबर को गांव आया। वहीं रुकसाना का गांव के ही रिंकू से अफेयर चल रहा था। शादी के बाद भी दोनों की बात होती रही। इसके बात 19 नवंबर को रुकसाना चौथी के लिए सुसराल से मायके चली आई। मायके में ही रुकसाना ने रिंकू के साथ मिलकर अनीश की हत्या की साजिश रची।
उसने अनीश की लोकेशन की जानकारी रिंकू को दी। रिंकू ने अनीश को रास्ता पूछने के बहाने रोका, और बात करते हुए कुछ दूर तक ले गया। और वहीं, उसने देसी कट्टा सटाकर अनीश के माथे पर गोली मार दी।
दिल्ली में घरेलू हिंसा: पत्नी ने सोते हुए पति पर खौलता तेल डाला, फिर मिर्च पाउडर छिड़का
boiling oil wife attacks delhi: दिनेश कुमार, जो एक फार्मा कंपनी में काम करता है, ड्यूटी से लौटकर रात को सो गया था। पत्नी साधना ने आधी रात को उसके ऊपर खौलता हुआ तेल डाल दिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, उसने उसके जले हुए शरीर पर लाल मिर्च पाउडर भी फेंक दिया।
पुलिस अब नाबालिग बेटी का बयान भी लेने की तैयारी कर रही है, क्योंकि घटना के समय वह घर में मौजूद थी।
पूरी खबर...