Virat-Anushka in Ayodhya: विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को साथ आजकल अलग-अलग धार्मिक स्थलों पर नजर आते हैं। IPL के व्यस्त शेड्यूल के बीच रविवार को दोनों ने अयोध्या पहुंचे, और रामलला के दर्शन किए। इसके बाद वे हनुमान गढ़ी गए और दर्शन वहां पूजा-अर्चना की। उन्होंने पूजा-अर्चना के बाद भगवान के दर पर माथा टेका। हनुमान गढ़ी मंदिर में विराट-अनुष्का की पूजा अर्चना के वीडियो भी सामने आए है।
[caption id="attachment_83727" align="alignnone" width="300"]
हनुमान गढ़ी मंदिर में विराट-अनुष्का की पूजा अर्चना[/caption]
बेताब दिखे विराट के फैंस
विराट-अनुष्का हनुमान गढ़ी मंदिर में पहुंचे तो पुजारी ने उन्हें फूल माला पहनाकर टीका लगाया। इस दौरान फैन्स उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे। बता दें कि विराट कोहली 12 मई को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके है उसके बाद विराट, पत्नी अनुष्का संग वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के पास पहुंचे थे।
https://youtube.com/shorts/G41KB9y9Vfo?si=bxhqj-lYTtDKw5_D
विराट-अनुष्का का आध्यात्म के प्रति लगाव
रविवार को दोनों के हनुमान गढ़ी मंदिर में दर्शन किए। हनुमान गढ़ी मंदिर के महंत संजय दास जी महाराज ने कहा, ‘ विराट और अनुष्का का आध्यात्म के प्रति बहुत ही लगाव है। राम लला के दर्शन के बाद उन्होंने हनुमान गढ़ी में भी आशीर्वाद लिया। साथ महंत की विराट-अनुष्का के साथ आध्यात्म की भी कुछ चर्चाएं हुईं।’
Read More:
Kohli Test Retirement Sehwag Reaction: कोहली के टेस्ट रिटायरमेंट पर सहवाग ने उठाए सवाल, कह दी बड़ी बात!
IPL मैच के लिए लखनऊ में हैं विराट
विराट कोहली इन दिनों IPL के लीग स्टेज के मुकाबलों के लिए लखनऊ में ठहरे हुए हैं। 23 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच खेला गया था। इस मैच में विराट कोहली ने हिस्सा लिया था। उन्होंने 25 गेंद पर 43 रन बनाए थे। हालांकि RCB हार गई थी।
Virat-Anushka in Ayodhya: लखनऊ से भिड़ेगी RCB
27 मई को RCB लखनऊ में ही लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मैच खेलेगी। इस बीच 4 दिन का गैप मिला है। इसी दौरान विराट कोहली और अनुष्का ने अयोध्या पहुंचे और भगवान रामलला और हनुमान गढ़ी मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उनकी सुरक्षा में जहां UP पुलिस पूरी तरह मुस्तैद दिखी तो वहीं फैन्स उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब नजर आए।