उत्तर प्रदेश
मानसून 2025ः काशी-प्रयागराज में 1 लाख घर डूबे, 12 ज़िले बेहाल
आस्था की गंगा ने रौद्र रूप धारण किया
वाराणसी के घाटों से गूंजती आरती और प्रयागराज के संगम की शांति… इन दिनों उस गंगा में समा गई है, जो खुद अपने किनारों को तोड़कर लाखों घरों में मातम बनकर घुस गई है।काशी और प्रयागराज में तबाही: जलस्तर खतरे से ऊपर
रविवार सुबह 6 बजे गंगा का जलस्तर 71.4 मीटर दर्ज किया गया यानी खतरे के निशान से 20 सेंटीमीटर ऊपर है। वाराणसी में सभी 84 घाट जलमग्न हो गए प्रयागराज में 10,000 से ज़्यादा घर गंगा यमुना के पानी में डूबे, 12 ज़िले पूरी तरह बाढ़ की चपेट में हैं। 71 जिलों में आज के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी हैजो घाट कभी पूजा और परंपरा का केंद्र थे, अब वहां नावें लहरों से लड़ती दिख रही हैं और लोग घर छोड़कर राहत शिविरों की ओर जा रहे हैं।बारिश का तांडव: देशभर में अलर्ट
उत्तर प्रदेश:
- 12 जिले बाढ़ में डूबे
- 71 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
- गंगा, यमुना और बेतवा सभी उफान पर
बिहार:
- सभी 38 जिलों में तेज़ आंधी और बारिश
- पटना में 666.20mm बारिश
- सड़कें 2 फीट तक जलमग्न
- ऑरेंज और येलो अलर्ट दोनों जारी
मध्य प्रदेश:
- ग्वालियर, सागर, चंबल सहित 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
- अगले 48 घंटे में 4.5 इंच तक पानी गिरने की संभावना
राजस्थान:
- 9 जिलों में येलो अलर्ट
- बीकानेर और हनुमानगढ़ में मकान ढहने की घटनाएं
- लूणी नदी में स्कॉर्पियो बह गई