उत्तर प्रदेश
UP पुलिस मंथन कार्यक्रम का समापन, सीएम ने धर्मान्तरण रैकेट को नेस्तनाबूद करने के दिए निर्देश
UP Police CM Yogi: लखनऊ पुलिस मुख्यालय में आयोजित 2 दिवसीय ‘UP पुलिस मंथन 2025’ का समापन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की। समापन अवसर पर CM ने पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया।
UP पुलिस मंथन कार्यक्रम[/caption]
हमें हर परिस्थिति से, हर चुनौती से जूझने के लिए तैयार होना पड़ेगा... pic.twitter.com/vahkp0dfAY
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) December 28, 2025
UP पुलिसिंग का नया स्वरूप
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा स्मार्ट पुलिसिंग के लिए दिखाई गई दिशा के अनुरूप तैयार रोडमैप आने वाले समय में UP पुलिसिंग को नए स्वरूप में आगे ले जाएगा। [caption id="attachment_125234" align="alignnone" width="644"]गो-तस्करी और धर्मांतरण को लेकर सख्ती
CM ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को विशेष रूप से सोशल मीडिया और साइबर क्राइम पर सख़्त निगरानी रखने के निर्देश दिये। उन्हाेंने सोशल मीडिया पर कानून-व्यवस्था, जातीय और धार्मिक सौहार्द प्रभावित करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने को कहा। उन्होंने पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल की ओर से प्रदेश में बढ़ने वाली आतंकी गतिविधियों और नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए सीमा सुरक्षा और आतंकवाद निरोधक तंत्र को तकनीकी रूप से मजबूत करने के निर्देश दिये। साथ ही गो-तस्करी और धर्मांतरण के लिए चलाए जा रहे गिरोह पर भी सख्त कार्रवाई करने को कहा।हमने कानून के दायरे का हर एक व्यक्ति को अहसास कराया...
आज हर व्यक्ति इस बात को मानता है कि हां, उत्तर प्रदेश में परिवर्तन हुआ है... pic.twitter.com/ry3YWqdX8V — Yogi Adityanath (@myogiadityanath) December 28, 2025