योगी सरकार ने दी बड़ी प्रशासनिक सौगात
UP PCS to IAS promotion 2025: उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 22 अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए पीसीएस से आईएएस पद पर पदोन्नत कर दिया है। नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग द्वारा इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।
भानु प्रताप यादव से लेकर अंजू लता तक को मिला आईएएस का दर्जा
[caption id="attachment_94069" align="alignnone" width="300"]
UP PCS to IAS promotion 2025:[/caption]
जिन अधिकारियों को प्रमोट किया गया है, उनमें भानु प्रताप यादव, राजेश कुमार सिंह, बलराम सिंह, शैलेंद्र कुमार भाटिया, देवी प्रसाद पाल, अंजू लता, जय नाथ यादव, राम सुरेश वर्मा, रणविजय सिंह, दयानंद प्रसाद और विनोद कुमार गौड़ शामिल हैं।
read more:
गोरखपुर में गरजे यूपी के मुखिया बोले- माफिया का राज खत्म,अब हरियाली और विकास की नई लहर
विवेक कुमार श्रीवास्तव और अन्य अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
[caption id="attachment_94070" align="alignnone" width="300"]
UP PCS to IAS promotion 2025:[/caption]
इसके अतिरिक्त सचिन कुमार सिंह, विवेक कुमार श्रीवास्तव, बसंत अग्रवाल, वंदिता श्रीवास्तव, महेंद्र कुमार सिंह, विनय कुमार सिंह, राजेश कुमार, योगेंद्र कुमार, नीलम और विधान जायसवाल को भी आईएएस की पदोन्नति दी गई है।
नियुक्ति विभाग ने जारी किया आदेश, मिली आधिकारिक मान्यता
प्रमोशन के आदेश के साथ ही अब ये अधिकारी भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अंतर्गत काम करेंगे। यह पदोन्नति उनके कार्य अनुभव, सेवा रिकॉर्ड और वरिष्ठता को ध्यान में रखते हुए की गई है।
अधिकारियों के लिए गौरवपूर्ण पल, विभागों में खुशी की लहर
UP PCS to IAS promotion 2025: प्रमोशन की खबर मिलते ही संबंधित विभागों में खुशी की लहर दौड़ गई है। यह निर्णय न सिर्फ व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि प्रशासनिक क्षेत्र में योगदान देने वाले अनुभवी अधिकारियों को मान्यता देने का भी प्रतीक है।
read more:
हाथ में बंदूक, चेहरे पर बेखौफी… यूपी में महिला की रील ने सोशल मीडिया पर मचाया तूफान!