उत्तर प्रदेश
दिवाली से पहले खुशखबरी: यूपी के 28 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिला 3% DA-DR बढ़ोतरी का तोहफा
UP 3% DA DR Hike UP: दिवाली से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में राज्य सरकार ने महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 3% की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। अब राज्य के कर्मचारियों का DA 55% से बढ़कर 58% हो गया है।
यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2025 से प्रभावी होगी, जबकि भुगतान अक्टूबर 2025 से नकद रूप में किया जाएगा।
28 लाख कर्मचारियों को सीधी राहत
राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इस फैसले का लाभ 16.35 लाख कर्मचारियों और 11.52 लाख पेंशनभोगियों को मिलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, “राज्य सरकार अपने कर्मचारियों और पेंशनरों के हितों के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। महंगाई के प्रभाव से उन्हें राहत पहुंचाना और उनके जीवनस्तर में सुधार करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।” इस निर्णय से सरकारी कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है, वहीं पेंशनर्स ने भी इस फैसले का स्वागत किया है।उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों के महंगाई भत्ते व महंगाई राहत की दर 55% को 01 जुलाई, 2025 से बढ़ाकर 58% कर दिया है। महापर्व दीपावली के अवसर पर यह निर्णय लगभग 28 लाख कर्मयोगियों और पेंशनरों के जीवन में संतोष, सुरक्षा और समृद्धि का दीप जलाने…
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 17, 2025