उत्तर प्रदेश

UGC के नियमों का विरोध, UGC हेडक्वार्टर के बाहर बढ़ाई सुरक्षा, 1 फरवरी को भारत बंद कि घोषणा

UGC Rules Protest: देशभर में सवर्ण जाति के स्टूडेंट्स और लोगों का यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन के नए नियमों को लेकर विरोध तेज हो गया है। दिल्ली में UGC हेडक्वार्टर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई। गेट के बाहर बड़ी संख्या में बैरिकेडिंग की गई ताकि प्रदर्शनकारी अंदर ना घुस सके। 

1 फरवरी को भारत बंद कि घोषणा 

उत्तर प्रदेश के लखनऊ, रायबरेली, वाराणसी, मेरठ, प्रयागराज और सीतापुर में जगह जगह प्रदर्शन किया जा रहा है। लोग सड़कों पर है और UGC के खिलाफ नारेबाजी कर रहे है।  रायबरेली में BJP किसान नेता और गौरक्षा दल के अध्यक्ष ने सवर्ण सांसदों को चूड़ियां भेजी। अमेठी में BJP के खिलाफ प्रदर्शन जारी है। इसको लेकर 1 फरवरी को भारत बंद कि घोषणा की।  [caption id="attachment_130741" align="alignnone" width="535"] सवर्ण सांसदों को चूड़ियां भेजी[/caption] https://youtube.com/shorts/0mAK6JXP8EQ?feature=share

UGC Rules Protest: कुमार विश्वास का तंज

इधर, UP में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने नए नियमों के विरोध में इस्तीफा दे दिया। UGC के नए नियमों को लेकर कुमार विश्वास ने भी तंज कसा। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा - चाहे तिल लो या ताड़ लो राजा, राई लो या पहाड़ लो राजा, मैं अभागा ‘सवर्ण’ हूं... मेरा रोंया-रोंया उखाड़ लो राजा।

क्या है नियम?

UGC Rules Protest: दरअसल, UGC ने 13 जनवरी को अपने नए नियमों को नोटिफाई किया था। इसके तहत, कॉलेजों और यूनिवर्सिटी में जाति आधारित भेदभाव को रोकने के के लिए समितियां, हेल्पलाइन और मॉनिटरिंग टीमें बनाने के निर्देश दिए थे। इसका नाम है- 'प्रमोशन ऑफ इक्विटी इन हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूशन रेगुलेशन्स, 2026।' कॉलेज की ये टीमें खासतौर पर SC, ST और OBC छात्रों की शिकायतों को देखेंगी।  वहीं, सरकार का कहना है कि ये बदलाव उच्च शिक्षा संस्था में निष्पक्षता और जवाबदेही लाने के लिए किए गए। हालांकि, इन नियमों को जनरल कैटेगरी के खिलाफ बताकर विरोध किया जा रहा है। https://youtube.com/shorts/ZHw-paoCssk?si=MbSNqBdPiHCH9vIH