दो युवको को ट्रक ने मारी टक्कर, 2 की हुई मौत!
Bharatpur Friends Death: उत्तरप्रदेश के भरतपुर के सेवर में एक ट्रक ने बाइक सवार 3 दोस्तों को रौंद दिया। इसहादसे में 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। यह एक्सीडेंट 5 मई मंगलवार रात करीब 10 बजे जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर बहनेरा के पास का हुआ।
मृतक की पहचान
मृतको की पहचाना नीशू कटारा (27) निवासी सिकंदरा (आगरा), आकाश चौधरी (27) निवासी सिकंदरा (आगरा) के रुप में की गई। वहीं विनीत (23) यह गंभीर रुप से घायल है, जो फिरोजाबाद का रहने वाला है।
बता दें कि, तीनों बाइक सवार एक शादी समारोह में जा रहे थे।
पुलिस को दी सूचना
घटना की सूचना पुलिस को दी गई। टक्कर इतनी तेज थी कि, युवकों के शवों के कई टुकड़े हो गए। पुलिस और स्थानीय लोगों ने बताया कि- 'चारों ओर खून बिखरा हुआ था। बाइक भी कई मीटर दूर थी। घायल को icu में भर्ती किया गया है।
उसका पैर कटकर अलग हो गया है। वहीं, आरोपी ट्रक ड्राइवर को पुलिस ने मंगलवार रात को ही हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार उसे 4 किलोमीटर दूर पुलिस नाकाबंदी में पकड़ा गया है।
शव को छोड़कर चली गई पुलिस
हादसे के बाद सेवर थाना पुलिस ने शवों को आरबीएम हॉस्पिटल के इमरजेंसी में छोड़कर चले गए, इसके बाद परिजनों ने दोनों शवों को मॉर्च्युरी में रखवाया। पुलिस जांच जारी रख रही है।