लखनऊ में आयोजित श्रमवीर गौरव समारोह 2026 में CM यो

लखनऊ में श्रमवीर गौरव समारोह 2026 का आयोजन, CM योगी ने खोला खजाना

CM योगी ने खोला खजाना

राजधानी लखनऊ में  श्रमवीर गौरव समारोह 2026 का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रमिक कल्याण की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया। इस मौके पर सीएम योगी ने श्रमिकों को प्रमाणपत्र और टूल किट देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित किया गया।

क्या बोले CM?

CM योगी ने कहा कि अटल आवासीय छात्रों को मेरिट सूची में स्थान हासिल करने पर बधाई। प्रधानाचार्यों को शुभकामनाएं। हमारा श्रमिक हर मौसम में काम करता है। वह न रुकता है, न थकता है। पसीने की बूंद से धरती माता सोना उगलता है। जो श्रमिक दूसरे के घरों में इज्जत घर बनाते थे, उनकी इज्जत सड़कों पर नजर आती थी। जो दूसरे के लिए अन्न उपजाते थे, उनके बच्चे खाने को परेशान थे। जो अस्पताल बनाते थे, उन्हें ही इलाज नहीं मिलता था। लेकिन आज ऐसा नहीं है। श्रमिक भी सरकारी एजेंडे का हिस्सा बन सकता है, ये तभी संभव है जब सरकार संवेदनशील बनती है।

Free में रहना और खाना     

CM योगी ने आगे कहा कि कोरोना कालखंड में सारे विपक्षी रातनेता रजाई तानकर घरों में छिप गए थे। उस वक्त केवल और केवल डबल इंजन सरकार थी। हम लोगों ने एक साथ 14000 बसें भेजीं। हमने कहा यहां पर कहीं का भी श्रमिक आए सबको Free में रहना और खाना देंगे। कोरोना के बाद भी सबको फ्री में राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। PM मोदी ने श्रमिकों के लिए सामाजिक गारंटी की व्यवस्था की।