Mirzapur Brother in law Murder: मिर्जापुर के विन्ध्याचल थाना क्षेत्र के अरगजा पाण्डेयपुर पहाड़ी पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां दो सगे साढुओं के बीच हुए मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। इस घटना में सुभाष मुसहर ने अपने साढू राजीव मुसहर पर पत्थर से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है।
क्या थी घटना?
पुलिस के अनुसार, सुभाष मुसहर और राजीव मुसहर के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि सुभाष ने गुस्से में आकर पत्थर उठाया और राजीव के सिर पर जोरदार वार कर दिया। इस हमले में राजीव गंभीर रूप से घायल हो गया।
Read More:
IIT Kanpur Sexual Exploitation Case: IIT कानपुर यौन शोषण मामले में नया मोड़, पत्नी बोली – मोहसिन को हनीट्रैप में फंसाया
Mirzapur Brother in law Murder: डॉक्टर ने किया मृत घोषित
सूचना मिलते ही विन्ध्याचल थाना पुलिस और उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। घायल राजीव को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने घटनास्थल का दौरा किया और परिजनों से तहरीर प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस की 3 टीमें कर रही जांच
सिटी SP नितेश सिंह ने बताया कि मामले में पुलिस की 3 टीमें बनाई गई है। जो घटना के कारणों और परिस्थितियों की गहन जांच करेंगी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों साढुओं के बीच पुरानी रंजिश भी हो सकती है। पुलिस ने सुभाष मुसहर को हिरासत में लेने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। साथ ही, परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
[caption id="attachment_79380" align="alignnone" width="300"]
सिटी SP नितेश सिंह[/caption]
रामकुमार सिंह की रिपोर्ट