उत्तर प्रदेश
लखनऊ: बीमार पालतू कुत्ते की चिंता में दो सगी बहनों की मौत
Lucknow Sisters Death: उत्तरप्रदेश के लखनऊ से आई यह खबर हर किसी को झकझोर देने वाली है पारा इलाके में रहने वाली दो सगी बहनों की मौत ने पूरे मोहल्ले को सदमे में डाल दिया है. परिवार के मुताबिक, दोनों बहनें अपने बीमार पालतू कुत्ते को लेकर बेहद परेशान थीं और लंबे समय से मानसिक दबाव में चल रही थीं।
घटना पारा थाना क्षेत्र के दोदा खेड़ा, जलालपुर की है। यहां रहने वाले कैलाश सिंह की दोनों बेटियां राधा सिंह और जिया सिंह ग्रेजुएशन पास थीं. परिवार पहले से ही मुश्किल दौर से गुजर रहा था । पिता लंबे समय से बीमार हैं और इसी बीच दोनों बहनों का पालतू कुत्ता टोनी भी करीब एक महीने से अस्वस्थ था टोनी का लगातार इलाज चल रहा था, लेकिन हालत में सुधार नहीं हो रहा था। परिवार का कहना है कि दोनों बहनों का उससे गहरा भावनात्मक लगाव था।