उत्तर प्रदेश

गहने चाहिए तो नो बुर्का, नो घूंघट! झांसी में सर्राफा व्यापार मंडल का अनोखा फैसला

Jhansi Jewelers Burqa Ban: उत्तर प्रदेश के झांसी में सर्राफा व्यापार मंडल ने एक अनोखा फैसला लिया है। अब घूंघट या बुर्का पहने महिलाओं को गहने नहीं मिलेंगे। अगर गहने देखने या खरीदने हैं तो पहले चेहरे से नकाब, बुर्का या घूंघट हटाना होगा।

दुकानों के बाहर लगाए पोस्टर 

बढ़ती चोरी और आपराधिक घटनाओं को देखते सर्राफा व्यापारियों ने ये सख्त फैसला लिया है। अब चेहरा ढककर आने वाले ग्राहकों को आभूषण नहीं बेचे जाएंगे। इसको लेकर सर्राफा व्यापारियों ने अपनी दुकानों के बाहर पोस्टर लगाए। जिसमें लिखा - ग्राहकों से अनुरोध है कि कृपया दुकान के अंदर चेहरा खुला रखकर ही खरीदारी करें। [caption id="attachment_126603" align="alignnone" width="530"] दुकानों के बाहर लगाए पोस्टर[/caption]

Jhansi Jewelers Burqa Ban: बढ़ रही चोरी की घटनाएं

इस मामले में सर्राफा व्यापारियों का कहना है- जब से सोना-चांदी के रेट बढ़े, तब से चोरी की घटनाएं बढ़ गई । आदमियों के साथ महिलाएं भी चोरी कर रहीं। नकाब की वजह से चोर CCTV से पकड़े नहीं जाते। कैमरे में रिकॉर्डिंग होने के बाद भी कोई उनको पहचाना मुश्किल होता है। 

नकाब बांधकर चोरी

Jhansi Jewelers Burqa Ban: सीपरी बाजार सर्राफा व्यापार मंडल के अध्यक्ष का कहना है कि लेडीज मुंह पर नकाब बांधती हैं। चोरी के बाद घटना CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो जाती है। मगर चेहरा ढके होने की वजह से पकड़ी नहीं जाती। अगर पुलिस उन्हें पकड़ भी ले तो कारोबारी उन्हें पहचान नहीं पाता।