उत्तर प्रदेश

प्रयागराज में एयरफोर्स का विमान क्रेश, दलदली तालाब में गिरा

Prayagraj IAF Plane Crash: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सेना का ट्रेनी विमान क्रैश हो गया। एयरक्राफ्ट अचानक हवा में डगमगाया और शहर के बीचोंबीच तालाब में गिरा। यह हादसा माघ मेले से 3 किलोमीटर दूर केपी कॉलेज के पीछे हुआ। स्थानीय लोगों ने पुलिस और प्रशासन को इसकी सूचना दी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची।

दलदली तालाब में गिरा एयरक्राफ्ट

रेस्क्यू टीम ने एयरक्राफ्ट के दोनों पायलटों को सुरक्षित बचा लिया है। सेना का हेलिकॉप्टर भी मौके पर पहुंचा। बता दे कि, हादसे वाली जगह पर दलदली तालाब है और चारों तरह जलकुंभी उगी हुई है। ऐसे में एयरक्राफ्ट तक किसी का भी पहुंचना मुश्किल था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि एयरक्राफ्ट क्रैश होने से पहले दोनों पायलट पैराशूट से कूद गए थे। वह तालाब में गिरे और दलदल में फंस गए। इसके बाद स्थानीय लोगों ने उनको बाहर निकाला।  [caption id="attachment_129553" align="alignnone" width="565"] पायलट का स्थानिय लोगों ने किया रेस्क्यू[/caption]

Prayagraj IAF Plane Crash: रेस्क्यू अभियान जारी

 मौके पर सेना, फायर ब्रिगेड, SDRF और NDRF की टीम मौजूद हैं। रेस्क्यू अभियान जारी है। PRO डिफेंस विंग कमांडर देबार्थों धर ने बताया, 'माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट ने दोपहर 12:15 बमरौली एयरफोर्स स्टेशन से उड़ा भरी लेकिन तकनीकी खराबी का शिकार हो गया। [caption id="attachment_129555" align="alignnone" width="565"] SDRF और NDRF की टीम मौजूद[/caption]

 इन्क्वायरी का आदेश

Prayagraj IAF Plane Crash: उन्होंने बताया, दोनों पायलट्स ने सुझबूझ दिखाते हुए एयरक्राफ्ट को सुनसान इलाके में उतारा, जिससे जान-माल को नुकसान नहीं हुआ। कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का आदेश दिया गया है।