Jaunpur Barat Dulha Murder: दूल्हे की गोली मारकर बेरहमी से की हत्या!
Jaunpur Barat Dulha Murder: उत्तरपुर के जौनपुर में 2 नकाबपोश ने दूल्हे की गोली मारकर हत्या कर दी। दरअसल 1 मई को युवक की शादी थी। बारात लेकर सभी घर से निकले। अचानक शुक्रवार की रात 2 नाकाब पोश बदमाश दूल्हे की कार का पीछा करने लगे। फिर ओवरटेक करके दूल्हे की कार रोकी और उस पर फॉयरिंग करना शुरु कर दिया। फिर वहां से भाग गए।
बताया गया दूल्हे के पेट में 2 गोली और एक गोली जबड़े पर चलाई , जिससे दूल्हे की मौत हो गई।
दूल्हे की हत्या कर आरोपी फरार
मृतक आजाद (22 वर्ष) सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बडऊर गांव में रहने वाला था, उसके पिता का नाम रामलखन है। युवक की 1 मई को शादी थी। बारात के लिए घर से 3 गाड़िया निकली थी। दूल्हे वाली गाड़ी आगे थी। बाकी दो गाड़ियां पीछे थी, जब तक दूसरी गाड़ी आई तब तक बदमाश हत्या करके भाग चुके थे। फिर पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।
दूल्हे के छोटे भाई का बयान
दूल्हे के छोटे भाई आकाश ने बताया कि- 'भाई मोबाइल में व्यस्त था। मनेछा गांव के पास बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाश आए। बाइक की नंबर प्लेट पर कपड़ा बंधा हुआ था। बदमाशों ने ओवरटेक कर दूल्हे की गाड़ी रोकी और फायरिंग करने लगे।'
आकाश ने आगे कहा कि-
'दूल्हे को तीन गोलियां लग गईं। गाड़ी का ड्राइवर दूल्हे को छोड़कर जान बचाकर भाग गया। दूल्हे की गाड़ी के पीछे बारात की दोनों गाड़ियां थीं। बदमाशों के भागने के बाद हम लोग दूल्हे की कार के पास पहुंचे। दरवाजा खोला तो भाई खून से लथपथ था। उसे पास के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।'
पिता का बयान
दूल्हे आजाद के पिता रामलखन का बयान- 'बेटे को किसने गोली मारी, इसकी जानकारी नहीं है। मैं बारात में सबसे पीछे वाली गाड़ी में था। इसी दौरान फोन पर सूचना मिली कि बेटे को गोली लग गई है। 3 साल पहले जपतापुर गांव के 30 लोगों ने उन्हें और उनके बेटे को बुरी तरह पीटा था। इससे दोनों के हाथ-पैर तक टूट गए थे। उन्होंने मुकदमा भी दर्ज कराया था, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।'
पुरानी दुश्मनी की आशंका
सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश का मामला सामने आया है।
SP सिटी आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि- 'वारदात के बाद पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।'