70 साल के शख्स ने 20 साल की युवती से किया चौथा निकाह, दूसरी पत्नी पहुंची थाने
गाजियाबाद से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां के हाजी खलील ने 70 साल की उम्र में अपने से करीब 50 साल छोटी युवती से चौथा निकाह किया। इसके बाद से परिवार में विवाद खड़ा हो गया है। खलील की दूसरी पत्नी नाजरीन ने इस पर विरोध जताया।
20 साल की लड़की से निकाह
नाजरीन अपने बेटे के साथ कमिश्नर कार्यालय पहुंचीं और एडिशनल पुलिस कमिश्नर को लिखित शिकायत दी। आरोप लगाया कि उनके पति हर पत्नी से बच्चे होने के बाद उसे छोड़ देते हैं या घर से निकाल देते हैं। अब वह 20 साल की लड़की को घर ले आए। नाजरीन ने कहा कि जब उन्होंने इस मामले की शिकायत पुलिस में की तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। वहीं अधिकारियों ने मामले की जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया है।
4 शादियां और बच्चे
बता दे, हाजी खलील गाजियाबाद के कैला भट्टा इलाके के रहने वाला हैं। पत्नी नाजरीन के मुताबिक, उनका पति 1995 और 2000 में इस्लामनगर से 2 बार पार्षद रह चुका हैं। 1998 में पहला निकाह किया था, जिससे 8 बच्चे हैं। बाद में पहली पत्नी को छोड़ दिया। नाजरीन के मुताबिक, 1991 में हाजी खलील से दूसरा निकाह किया था, लेकिन उस वक्त नाजरीन को पहली शादी के बारे में जानकारी नहीं दी गई थी। इस शादी से उनके 3 बच्चे हैं। उन्होंने बताया कि 2010 में हाजी खलील ने तीसरा निकाह किया, लेकिन बाद में उस पत्नी को तलाक दे दिया। लेकिन अब स्कूल की 20 साल की छात्रा से चौथा निकाह कर लिया।